रेल परियोजना पर लगा ग्रहण!
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और पुनरुद्धार करने की भारतीय रेल की 6,000 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना खटाई में पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ कंपनियों ने बोली लगाने की पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा दिया है और वे इस मुद्दे को लेकर न्यायालय जाने की तैयारी में हैं। […]
इंटेल की स्वदेशी पेशकश
भारत ने हार्डवेयर डिजाइन के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी इंटेल ने अगली पीढ़ी का माइक्रोप्रोसेसर तैयार किया है जिसे पूरी तरह से बेंगलुरु स्थित इंटेल इंडिया की टीम ने डिजाइन किया है। इस माइक्रोप्रोसेसर को तैयार करने का काम करीब दो साल पहले शुरू […]
टाटा को एमआईडीसी ने दी 3,750 एकड़ जमीन
सिंगुर से दुखी होकर जाने की धमकी के बाद टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स पर लगभग सभी राज्य मेहरबान हो रहे हैं। टाटा को नैनो के लिए हरियाणा, उत्तरांचल, गुजरात जैसे राज्य पहले ही न्योता दे चुके हैं। हाल ही में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) ने भी टाटा समूह को भविष्य की परियोजनाओं […]
वेदांत को छत्तीसगढ़ में मिल गई जमीन
छत्तीसगढ़ सरकार ने वेदांत समूह को रायपुर के बाहरी इलाके में लगभग 41 एकड़ जमीन मुफ्त में देने की घोषणा की है। इस जमीन पर वेदांत समूह अंतरराष्ट्रीय स्तर का कैंसर अस्पताल और शोध केंद्र बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) का संचालन करने वाले समूह ने अगस्त 2007 में […]
सत्यम करेगी कर्मियों की छंटनी
भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लगभग 2,500 कर्मचारियों को पिंक स्लिप देने (छंटनी) की योजना बना रही है। इस साल 30 जून तक सत्यम के कर्मचारियों की कुल संख्या 52,000 थी। कंपनी कुछ कर्मचारियों को पहले ही प्रदर्शन सुधार कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने के निर्देश दे चुकी है। कंपनी के […]
एचसीएल की नजर अधिग्रहणों पर
देश की पांचवी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज वित्त सेवा के क्षेत्र में तीन चार अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है। इन वित्तीय संस्थानों का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी इनका प्रबंधन भी खुद ही करेगी। आउटसोर्सिंग की डील भी राजस्व में हिस्सेदारी पर ही आधारित होगी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष (वित्तीय सेवाएं) […]
अंतरराष्ट्रीय तेल फर्मों को डाला चारा
भारत सरकार देश के तेल और गैस क्षेत्र में बड़ी अंतरराष्ट्रीय तेल मार्केटिंग कंपनियों को निवेश करने के लिए आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन इस दिशा में कोई बड़ा निवेश संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए देश के पेट्रोलियम क्षेत्र में खोज और उत्खनन के लिए मौजूद नई अन्वेषण लाइसेंसिंग […]
बीमा कारोबार में होगा जबरदस्त निवेश
रिलायंस कैपिटल अपने कारोबार को बढ़ाने जा रही है। इसके साथ ही वह बीमा के कारोबार में भी भारी निवेश करने की योजना तैयार कर चुकी है। कंपनी की योजना एक अलग हाउसिंग फाइनैंस कंपनी और एक गैर-बैंकिंग फाइनैंस कंपनी बनाने की है। कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शेयरधारकों की बैठक में कहा कि […]
रुपये में गिरावट की मार सहेंगे मोबाइल हैंडसेट खरीदार
रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले गिरावट आने का असर चौतरफा दिख रहा है। ऐसे में अगर आप मोबाइल हैंडसेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा जल्दी कर लीजिए क्योंकि इनकी कीमत में भी उछाल आने वाला है। हैंडसेट बनाने वाली तमाम कंपनियां निकट भविष्य में कीमत बढ़ाने की योजना बना रही हैं […]
टाटा-निप्पॉन ने मिलाया हाथ
टाटा स्टील और निप्पॉन स्टील हार्डफेसिंग कंपनी (एनएसएच) ने इस्पात निर्माण के विभिन्न चरणों में इस्तेमाल होने वाले स्टील रोल्स की सतह को सुधारने वाली वेल्डिंग तकनीक के हस्तांतरण के लिए करार किया है। करार पर टाटा स्टील के मुख्य परिचालन अधिकारी एच एम नेरुरकर और एनएचएच के निदेशक एवं अध्यक्ष यासुओ हिदाका ने हस्ताक्षर […]
