शुरू होगा एनएमडीसी के स्टील संयंत्र का निर्माण
देश की सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक और निर्यातक राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित स्टील प्लांट के निर्माण कार्य को इस महीने के अंत तक शुरू करेगी। इस स्टील प्लांट को बस्तर जिले में नगरनार के नजदीक बनाया जाएगा। राज्य के मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘स्टील […]
आईआईटी में बनेंगे सस्ते चिकित्सा उपकरण
देश में आर्थिक रूप से पिछड़े इलाकों में सस्ती चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी-के) पहल कर रहा है। संस्थान कुछ ऐसे महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों को विकसित कर रहा है जो प्रचलित उपकरणों की कीमत से संभवत: 80 फीसदी सस्ते होंगे। इस योजना के तहत गहन देखभाल यूनिट (आईसीयू) […]
आईपीओ पर शुरू रस्साकशी
सरकार देश के सबसे बड़े आईपीओ लाने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल, सरकार की ओर से दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के आईपीओ लाने की योजना पर काम चल रहा है और इसके लिए दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने गुरुवार को पहली बार कंपनी के कर्मचारी यूनियन से बात की। हालांकि कर्मचारी यूनियनों के विरोध […]
भारत-पाक के रिश्तों में मिठास घोलेगी दिल्ली मेट्रो
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में मेट्रो के जरिये और मिठास घोलने की कवायद की जा रही है। दरअसल, भारत सरकार ने कराची में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना के लिए सलाहकार बनने पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। सलाहकार संस्था के तौर पर इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को चुना गया है, जो कराची […]
चुपके से बढ़ाई स्टील की कीमतें
केंद्र सरकार के लाख दावों के बावजूद स्टील क्षेत्र के छोटे और लघु उद्यमियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने कारोबारियों की लागत बढ़ा दी है, वहीं उनके मुनाफे में भी सेंध लग रहा है। उत्तर प्रदेश की स्टील इकाइयां केंद्र सरकार के उस दावे […]
बुनियादी ढांचा और इलाकाई विकास से परिवर्तन की बयार
मेवात जिले के ग्रामीण इलाकों में चल रहे इलाकाई विकास योजना से ग्रामीणों की जिंदगी में खासा बदलाव आया है। एक साल पहले जहां इलाके के किसानों के पास काम नहीं था, वहीं अब बहुआयामी कार्य शुरू किए गए हैं। खेती के साथ ही किसानों को दुग्ध उत्पादन जैसे नकदी कारोबार से जोड़ा जा रहा […]
महंगाई ने बजाए बारह
सरकार और रिजर्व बैंक की तमाम कवायद के बावजूद 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान बढ़कर 12.01 फीसदी पर पहुंच गई, इसके पिछले सप्ताह 11.98 फीसदी थी। महंगाई का यह आंकड़ा 13 वर्षों में सर्वाधिक है। पिछले साल की समीक्षाधीन अवधि में मुद्रास्फीति 4.70 फीसदी थी। हालांकि वित्त मंत्रालय इस बात से खुश है […]
गुजरात में 20,000 करोड़ रु. का ‘सोलर शहर’
लगातार कम होते ईंधन भंडार और बढ़ती इनकी मांग के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए अब सभी का ध्यान सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने पर है। इसीलिए अब अमेरिका की क्लिंटन फाउंडेशन भी गुजरात की तेज धूप में मुनाफे की रोटियां सेकने की योजना बना रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार ही […]
और अब आएगा सोलर एयरकंडीशनर
कम कीमत पर लोगों को एसी की ठंडक मुहैया कराने के लिए अहमदाबाद की कंपनी ममता एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही 20 टन का सोलर थर्मल एयरकंडीशनर लाने की योजना बना रही है। अभी तक कंपनी औद्योगिक स्तर पर ही एसी बनाती थी। कंपनी का दावा है कि घरेलू उपयोग के लिए 20 टन का […]
..इंडियाबुल्स पहुंची बस्तर
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड की सहायक कंपनी इंडियाबुल्स पावर सर्विसेज लिमिटेड (आईपीएसएल) की योजना छत्तीसगढ़ के बस्तर में सौर बिजली संयंत्र लगाने की है। छत्तीसगढ़ राज्य नवीनीकरण विकास एजेंसी (सीआरईडीए) के निदेशक एस के शुक्ला ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बातचीत में बताया, ‘कंपनी ने राज्य सरकार के पास अपना प्रस्ताव जमा किया है और कंपनी […]
