नोकिया को 3 जी से कमाई की आस
नोकिया इंडिया अपने मोबाइल हैंडसेट्स में कंटेंट बेस को बढ़ाने के लिए विभिन्न लोगों और कंपनियों के साथ बात कर रही है। खुद को सेवा कंपनी के तौर पर पहचान दिलाने के लिए कंपनी इस साल के आखिर तक क्वी ब्रांड पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ग्राहकों को वैल्यू ऐडेड सेवाएं उपलब्ध कराने […]
हॉलीवुड फिल्मों की मोटी कमाई, बॉलीवुड को रुसवाई
बॉलीवुड यानी मुंबइया फिल्मों की दीवानगी वाले इस देश में हॉलीवुड का दबदबा धीरे-धीरे ही सही बढ़ता जा रहा है। पिछले हफ्ते पैरामाउंट पिक्चर्स की ‘ममी-टोम्ब ऑफ द ड्रैगन एंपरर’ के एक साथ 475 प्रिंटों को रिलीज किया जाना इसकी छोटी सी बानगी है। हिंदी, तमिल और तेलुगु में इसे रिलीज कर मोटी कमाई की […]
इलेक्ट्रॉनिक कचरे से मुंह मोड़ रहे हैं वैश्विक ब्रांड
एचसीएल और विप्रो जैसी दो दिग्गज भारतीय कंपनियां जहां अपने कंप्यूटरों और इलेक्ट्रॉनिक सामान पुराने हो जाने पर उन्हें वापस लेने और रिसाइक्लिंग यानी कचरे से नया सामान तैयार करने जैसी सेवाओं की पेशकश कर रही हैं। वहीं ज्यादातर वैश्विक ब्रांड देश में इलेक्ट्रॉनिक-कचरे यानी ई- कचरे के गंभीर खतरे को टालने के लिए गंभीरता […]
ओलंपिक से ‘ब्रांड’ निखारेगी सैमसंग
ओलंपिक खेलों के दीवाने तो हर देश में मिल जाते हैं। भारत में भी उनके दीवानों की कमी नहीं है। इसका फायदा उठाने में कॉर्पोरेट जगत भी पीछे नहीं है। कोका कोला, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, लेनोवो और मैकडोनाल्ड्स समेत तमाम कंपनियां ओलंपिक की प्रायोजक बनी हैं। सभी का मकसद तीन हफ्तों के इस खेल के जरिये […]
क्वात्रो की नजर अमेरिकी कंपनी पर
क्वात्रो बीपीओ सॉल्युशंस ने एक अमेरिकी कंपनी के अधिग्रहण के लिए 645 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। यदि कंपनी इस सौदे को अंजाम देने में सफल रहती है तो वह नई विशेष सेवाओं के विस्तार में सक्षम हो जाएगी। क्वात्रो के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रमन रॉय ने सीआईआई आईसीटी गोष्ठी के दौरान एक […]
आरआईएल-आरएनआरएल मामला 12 अगस्त तक स्थगित
बंबई उच्च न्यायालय ने एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल)- रिलायंस नैचुरल रिर्सोसेज लिमिटेड (आरएनआरएल) मामले पर सुनवाई 12 अगस्त, 2008 के लिए स्थगित कर दी है। अदालत अगली सुनवाई में यह फैसला ले सकती है कि सरकार को इस मामले में इस स्थिति में हस्तक्षेप करना चाहिए या नहीं। सरकार ने अदालत में आरआईएल […]
झंडु की सुनवाई 9 अगस्त को
बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस ए बोबाडे ने आज झंडु फार्मास्यूटिकल्स की सुनवाई को स्थगित कर दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। झंडु ने अदालत में एक याचिका दायर की थी जिसमें इमामी लिमिटेड की ओर से वैद्य के शयरों की खरीद को चुनौती दी गई […]
खली का निर्यात 92 प्रतिशत के पार
इस साल के जुलाई महीने में देश से 4,61,367 टन खली का निर्यात हुआ है। सॉल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के मुताबिक, इस साल अप्रैल से जुलाई की अवधि में 18,65,719 टन खली का निर्यात हुआ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में हुए 18,65,719 टन निर्यात से 92.36 प्रतिशत अधिक है। निर्यात […]
खरीफ की पैदावार पर टिका है वायदा पर पाबंदी का भविष्य
खरीफ फसल की पैदावार और कीमत की स्थिति के आकलन के बाद ही कई कृषि जिंसों के वायदा कारोबार पर पाबंदी हटाने के बारे में विचार हो सकता है। इस महीने के आखिर में सरकार वायदा कारोबार से पाबंदी हटाने की बाबत विचार कर सकती है। वामपंथी दलों के सत्ता से बाहर होने के बाद […]
स्टील कंपनियों के कदम से मिली राहत
तीन महीने की मियाद पूरी होने के बाद भी बड़ी स्टील कंपनियों ने कीमतें न बढ़ाने का जो फैसला किया है, उसका स्वागत किया जा रहा है। दरअसल महंगाई दर 12 फीसदी के ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है और महंगाई को मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में स्टील का भार 3.63 फीसदी है।ऐसे में […]
