सिडिंकेट बैंक की गोल्ड लोन स्कीम फिर से
देश के सातवें सबसे बड़े सरकारी बैंक सिडिकेट बैंक ने गोल्ड लोन स्कीम सिंडस्वर्णा की फिर से लांचिंग करके अपने पर्सनल लोन पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है। इस स्कीम के तहत बैंक इस वित्त्तीय वर्ष में 1,000 करोड़ के वितरण का लक्ष्य रखा है। इस स्कीम के तहत कोई भी सोना गिरवी रखकर अपनी आवश्यकता […]
लांग पोजीशन बनीं, 4600 पार कर सकता है निफ्टी
पिछले तीन कारोबारी सत्रों से निफ्टी 4460 से 4550 की रेंज में कंसॉलिडेट कर रहा है, शायद यह इंडेक्स वायदा में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई की ली गई शार्ट पोजीशन की कवरिंग की वजह से है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने इंडेक्स फ्यूचर में शुध्द खरीदारी की है लेकिन ओपन इंटरेस्ट में […]
पोर्टफोलियो प्रबंधक चाहते हैं, संपत्तियों का प्रबंधन अलग-अलग न करना हो
पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा (पीएमएस)सेगमेंट सेबी द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों पर स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि पोर्टफोलियो प्रबंधकों से सेबी ने कहा है कि वह हरेक ग्राहक की परिसंपत्तियों को अलग अलग प्रबंधन करे न कि एक साथ इस काम को अंजाम दें। इस बारे में पीएमएस का एक दल […]
गिरावट के बाद आई चुनींदा खरीदारी से मामूली बढ़त
शेयर बाजार शुक्रवार को काफी ऊपर नीचे होने के बाद आखिर में फ्लैट रहकर बंद हुआ। बैंकिंग, पावर और कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टरों में खरीदारी देखी गई जबकि रियालिटी और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टरों में बिकवाली का दबाव रहा।सुबह सेंसेक्स 80 अंकों की गिरावट लेकर 15,037 अंकों पर खुला, दोपहर तक कमजोरी बढ़ी और सेंसेक्स अपनी […]
उप्र ने पकड़ी बायो-डीजल की राह
अगर सब कुछ योजनाबध्द तरीके से चलता रहा तो उत्तर प्रदेश में डीजल की किल्लत कोई बड़ी समस्या नहीं रह जाएगी। राज्य सरकार बंजर भूमि को बायो-डीजल फर्मों में तब्दील करने की योजना विकसित कर रही है। उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी से भी अधिक बंजर भूमि पर सरकार द्वारा जटरोफा की खेती कराई जाएगी।राज्य […]
रेलवे को भी भाया जटरोफा
जम कर बरस रहें मानसून के बीच उत्तर रेलवे ने जटरोफा की खेती के विस्तार की योजना बनाई है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस समय उत्तर रेलवे के सभी मंडलों लखनऊ, फिरोजपुर, मुरादाबाद, अंबाला और दिल्ली में जटरोफा की खेती की जा रही है। अब जटरोफा का उत्तर रेलवे […]
…और रोशन हो गया बंगाल
यह पश्चिम बंगाल में सरकारी बिजली कंपनियों की त्रासदी से लेकर खुशहाली तक के सफर की कहानी है। वामपंथी शासन वाले इस राज्य के बिजली क्षेत्र ने अभी दो साल पहले से ही लाभ कमाना शुरू किया है। इससे पहले उसकी स्थिति कुछ और ही थी। सरकार ने पिछले साल बिजली बोर्ड को वितरण कंपनी […]
बद्दी-बरोतीवाला के मास्टर प्लान को मंजूरी
हिमाचल प्रदेश राज्य कैबिनेट ने बद्दी- बरोतीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान के प्रारूप को ‘सैध्दांतिक’ मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि बद्दी बरोतीवाला नालागढ़ क्षेत्रों में आए औद्योगिक बूम और इस वजह से निर्माण कार्यों में हुई जबरदस्त तेजी के मद्देनजर बीबीएनडीए के प्रस्ताव को मंजूरी दीर् गई है। […]
नक्कालों से बचने के लिए बार कोडिंग
शहर के कुटीर, छोटे और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के मूल उत्पादों को नकलची उत्पादों से बचाने की कवायद अब शुरू हो चुकी है। बाजार में तेजी से पांव पसारते नकली उत्पादों से बचाने के लिए कानपुर स्थित एमएसएमई विकास संस्थान ने बार कोडिंग इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। इलाके के छोटे और मझोले उद्यम […]
गुजरात से हरियाणा तक बिजली पहुंचाएगी अदानी
भारत में पहली बार निजी क्षेत्र की कोई बिजली उत्पादक कंपनी 1,000 किलोमीटर से अधिक लंबी टांसमिशन लाइन बिछाएगी। अदानी पावर गुजरात के मुंद्रा से हरियाणा को 1,427 मेगावाट बिजली आपूर्ति करने के लिए पॉवर ट्रांसमिशन लाइन बिछाएगी। हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते के मौके पर अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने बताया […]
