वाडीलाल का आइसक्रीम पार्लर बिग बाजार में
अहमदाबाद की आइसक्रीम निर्माता कंपनी वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने फ्यूचर समूह की रिटेल शृंखला बिग बाजार के साथ आइसक्रीम और बेहद कम तापमान पर सरंक्षित की गई खाद्य सामग्री (फ्रोजन फूड) स्टोर में कंपनी के आइसक्रीम पार्लर में उपलब्ध कराने के लिए गठजोड़ किया है। इस गठजोड़ के तहत अगले साल की शुरुआत से वाडीलाल की […]
मिर्च और हल्दी ने दो प्रतिशत के निचले सर्किट को छुआ
कमजोर हाजिर कारोबार के बीच एनसीडीईएक्स और एमसीएक्स में मंगलवार को मिर्च और हल्दी की वायदा कीमतों ने 2 प्रतिशत के निचले सर्किट को छू लिया। एनसीडीईएक्स में सर्वाधिक सक्रिय अक्तूबर महीने के अनुबंध में दो प्रतिशत की कमी हुई और यह 4,381 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। वहीं एमसीएक्स में अगस्त और सितंबर महीने […]
चावल खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं होगा!
खाद्यान्न की खरीद और वितरण करने वाली सरकारी एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का अनुमान है कि मौजूदा सीजन में चावल खरीदारी का लक्ष्य अधूरा रह सकता है। पंजाब सहित कई राज्यों की चावल मिलों द्वारा इस केंद्रीय एजेंसी को लेवी के रूप में चावल की बिक्री करने से मना कर देने के चलते ऐसी […]
सोने में जारी रहेगा गिरावट का दौर
सोने की कीमतों में आगे भी गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसा अनुमान है कि चालू सप्ताह के अंत तक यह 870 डॉलर के सपोर्ट लेवल से नीचे आ जाएगा। तेल की कीमतों में आई गिरावट और कृषि जिसों के बढ़ते मूल्यों के विरुध्द हेजिंग के उद्देश्य से सोने की मांग में […]
बढ़ती महंगाई में तेल के बाद अब दाल बांटेगी सरकार
महंगाई पर काबू पाने के लिए तेल के बाद सरकार अब दाल बांटने का मन बना रही है। दाल की कीमतों में दो महीनों के दौरान 25 फीसदी का इजाफा हो गया है। इस साल खरीफ के तहत दाल की फसलों की बिजाई भी पिछले साल के मुकाबले कम हुई है। उत्पादन भी पिछले साल […]
आंध्र को मिला सबसे ज्यादा तेल
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अगस्त महीने के लिए दिल्ली को मात्र 1850 टन खाद्य तेल दिया गया है। सरकार ने विभिन्न राज्यों के लिए इस महीने 93,400 टन खाद्य तेल जारी किया है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार ने 10 लाख टन खाद्य तेल पीडीएस के तहत वितरित करने का फैसला किया है। […]
कम होने लगी आम की ‘मिठास’
गर्मी के मौसम की विदाई के साथ ही दिल्ली की मंडियों से अब आम की आवक धीमी पड़ गई है। आजादपुर मंडी में आम के थोक विक्रेताओं का कहना है कि इस समय मंडी में आम की रोजाना लगभग 15 गाड़ियां आ रही हैं जबकि पिछले महीने मंडी में आम की 30 से 35 गाड़ियां […]
मांग घटने से कच्चे तेल की कीमत में नरमी
एशियाई कारोबार में आज वैश्विक तेल की कीमतों में कमी आई। डीलरों ने बताया कि तेल की कीमतों को अमेरिकी मांगों में आई कमी, ईरान की विवादास्पद न्यूक्लियर योजनाओं से उत्पन्न हुई से कहीं ज्यादा प्रभावित कर रही हैं। सुबह के कारोबार में न्यू यॉर्क का प्रमुख सौदा, सितंबी डिलीवरी वाला लाइट स्वीट क्रूड के […]
प्राकृतिक रबर का उत्पादन बढ़ा
रबर बोर्ड के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार प्राकृतिक रबर का उत्पादन 50 प्रतिशत बढ़ कर जुलाई महीने में 59,500 टन रहा है जबकि पिछले वर्ष की इस अवधि में 39,590 टन का उत्पादन हुआ था। रबर बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, ‘अनुकूल मौसम और टैपिंग अवधि में वृध्दि के कारण पिछले महीने प्राकृतिक रबर […]
राखी के बाजार को और रंगीन बना रहा है इंटरनेट
भाई-बहन का त्योहार रक्षा बंधन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, राखी का बाजार रंगीन होता जा रहा है। जमाना बदलने के साथ-साथ रक्षा बंधन मनाने का तरीका भी हाईटेक होता जा रहा है। बड़े शहरों की दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास इतना वक्त नहीं होता कि वे इन खरीदारी पर अपना समय जाया करें। […]
