कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश से फसलें प्रभावित
असमान रूप से हुई मानसूनी बारिश से खरीफ की बुआई से संबंधित चिंताएं सताने लगी हैं। दक्षिणी प्रदेश में सामान्य से 34 प्रतिशत कम बारिश हुई है। महाराष्ट्र और गुजरात तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों की स्थिति भी चिंताजनक है। इससे कई फसलों जैसे तिलहन, मूंगफली, दाल खास तौर से अरहर, कपास और बगान फसलों […]
चीन अनोखी मंजिल की नई राह
चीन में साल के आठवें महीने यानी अगस्त को बहुत पवित्र माना जाता है और इसी महीने की आठ तारीख को ठीक आठ बजे पेइचिंग में दुनिया के सबसे बड़े खेल मेले यानी ओलंपिक-2008 का भी श्रीगणेश होना है। वर्ष 2001 में जब से चीन ने ओलंपिक की मेजबानी हासिल की है, तब से चीन […]
मंगलवार के बाद कैसी होगी जिंदगी?
कारोबारी जगत के ज्यादातर लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अगर मंगलवार को सरकार, संसद में विश्वास मत हासिल कर लेती है, वह आर्थिक सुधारों की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाएगी। उनकी यह उम्मीद इस हकीकत के बावजूद कायम है कि सरकार के पास अब छह-सात महीनों का वक्त बाकी है। इसके बाद आम चुनाव […]
रंग बदलती राजनीति के चतुर खिलाड़ी हैं देवड़ा
अगर आप मुल्क में 1960 से लेकर 1990 के शुरुआती सालों तक अपना कारोबार शुरू करना चाहते तो आपको कुछ मुहावरों की जानकारी रखनी ही पड़ती। मिसाल के तौर पर ‘आपका काम हो जाएगा’ के इस मुहावरे को ही ले लीजिए। यह मुहावरा आपको अक्सर सरकारी अफसरों के मुंह से ही सुनना पड़ता। लेकिन एक […]
चित भी मेरी, पट भी मेरी …और अंटा मेरे बाप का
यह सही है कि इतिहास बनाने में व्यक्तियों के कोई मायने नहीं होते और इसके पीछे बड़ी ताकतें काम करती हैं, जो पूरी प्रक्रिया और उसके परिणामों को निर्धारित करती हैं। वास्तव में सच्चाई यह है कि यह इस सिध्दांत की मार्क्सवादी व्याख्या है कि हरेक चीज के लिए भगवान जिम्मेदार है। स्पष्ट रूप से […]
गिरते रुपये से बढ़ा डेरिवेटिव्स सौदों में घाटा
जून तिमाही में रुपये में आई सात फीसदी गिरावट के कारण भारतीय कंपनियों में फॉरेक्स डेरिवेटिव्स के सौदों में ताजा घाटा दिखना शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते एचसीएल के बयान के मुताबिक जून की तिमाही में उन्हें कुल 278-322 करोड़ का फॉरेक्स घाटा झेलना होगा, पिछले दो दिनों में ही तीन और कंपनियों ने […]
कोलगेट-खुशी की वजह
टूथपेस्ट कंपनी कोलगेट के जून तिमाही के परिणाम काफी संतोषजनक रहे। बाजार में 48 फीसदी हिस्सेदारी वाली इस कंपनी की टॉपलाइन ग्रोथ में 16.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 1,474 करोड़ की कोलगेट ने जून की तिमाही में 14 फीसदी ज्यादा राजस्व अर्जित किया। इसके अतिरिक्त जून की तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन एक […]
ज्यादा जोखिम उठा रहे हैं बैंक
बैंकों के कुल कर्जों में अनसिक्योर्ड लोन का अनुपात बढ़ने से बैंक अब ज्यादा जोखिम भरी हालत में दिख रहे हैं। पिछले पांच सालों में भारतीय बैंकों के अनसिक्योर्ड यानी असुरक्षित लोन का पोर्टफोलियो पांच गुना हो गया है। अब इस लोन की रकम कुल 5,07,266 करोड़ की हो गई है। जबकि कुल कर्ज में […]
फिच की रेटिंग चिंताजनक नहीं : चिदंबरम
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा भारत के क्रेडिट परिदृश्य के बारे में रैंकिंग कम करने से चिन्ता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है। चिदंबरम ने कहा कि, मैं नहीं मानता कि इसमें चिन्ता करने की कोई वजह है। हमें अर्थव्यवस्था के […]
गिरते बाजार में भी जुटाई भारी स्टाम्प ड्यूटी
विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा जबरदस्त बिकवाली करने और पार्टिसिपेटरी नोट्स की अनवाइडिंग होने से महाराष्ट्र सरकार के साथ केंद्र सरकार को जबरदस्त लाभ हुआ है। जबकि शेयर बाजार में पिछले छ: महीनों में लगातार गिरावट आई है, इसके बावजूद स्टंाप ड्यूटी और ट्रांसजैक्शन टैक्स में सिक्योरिटीज की 30,000 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली की वजह […]
