चीनी वायदा में 3 फीसदी की तेजी
पिछले तीन महीने में चीनी के वायदा मूल्यों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई थी लेकिन आज नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज पर इसकी कीमतों में तीन प्रतिशत की तेजी देखी गई। चीनी के वायदा मूल्यों में इस आशंका से तेजी आई कि गन्ने की खेती के क्षेत्र में कमी आने से उत्पादन में 12 प्रतिशत की कमी […]
मेंथा वायदा पर 22.5 फीसदी मार्जिन मनी
मेंथा ऑयल के बढ़ते वायदा कारोबार को देखते हुए उसकी कीमत पर लगाम लगाने के लिए एमसीएक्स की तरफ से पिछले एक सप्ताह के दौरान इसके मार्जिन मनी में दो मर्तबा बढ़ोतरी की गयी है। इसकी मार्जिन मनी बढ़कर 22.5 फीसदी हो गयी है। वायदा बाजार में किसी जिंस की खरीदारी के पहले मार्जिन मनी […]
अगस्त में 15 फीसदी ‘भारी’ हो सकता है स्टील
महंगाई पर लगाम लगाने की सरकार की तमाम कोशिशों को पलीता लगाते हुए स्टील कंपनियां फिर से स्टील की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। कंपनियों का तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में घरेलू बाजार में स्टील की कीमतें काफी कम हैं। लिहाजा इस अंतर को पाटने के लिए स्टील के भाव […]
महाराष्ट्र में दलहन की पैदावार घटने के आसार
सब्जी और खाद्य तेल के समर्थन में दाल की कीमत में भी तेजी के आसार हैं। साथ ही राजस्थान में मूंग की फसल में कमी की संभावना व महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में कम बारिश के कारण दाल के उत्पादन पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। कारोबारियों का कहना है कि अगले दो महीनों […]
कम बारिश की खबर से गरम रहा मसाले का वायदा बाजार
उत्पादक क्षेत्रों में अपर्याप्त बारिश की खबरों के बीच हाजिर बाजार में सीमित आपूर्ति के चलते मंगलवार के शुरुआती कारोबार के दौरान हल्दी की कीमत रेकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गयी। जानकारों के मुताबिक, कीमतें बढ़ने के पीछे कम बारिश के चलते मौजूदा वित्तीय वर्ष में हल्दी के रकबे में कमी होने का भय है। अगस्त […]
मानसून की बेरुखी से कॉफी उत्पादन पर पड़ रहा असर
कर्नाटक के काफी उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के नदारद रहने से कॉफी का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है। राज्य के कोडागु, हासन और चिकमंगलूर जिले कॉफी उत्पादन के काफी मशहूर हैं। सामान्यत: जून और जुलाई के महीने में यहां मानसून जमकर बारिश कराता है, लेकिन इस साल ऐसी स्थिति नहीं है। […]
बारिश के मौसम में लगी फिल्मों की झड़ी
दिल्ली में इन दिनों सिने प्रेमियों पर फिल्मों की खुमारी चढ़ी हुई है। दरअसल दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में चल रहे 10वें ‘ओसियान सिनेफैन फिल्मोत्सव’ ने फिल्मों के चाहने वालों को सिनेमा के अलग-अलग रंगों से सराबोर कर रखा है। न तो फिल्मकार इसमें शिरकत करने का मौका गंवाना चाहते हैं और न ही […]
भारत से मोहब्बत है निशिता को
उन्हें लजीज हिंदुस्तानी पकवानों से काफी मोहब्बत है। वह भारतीय कलाकारों की कृतियों की भी बहुत बड़ी कद्रदान हैं। साथ ही, वह अपने दादा-परदादाओं की इस धरती पर कारोबार भी शुरू करना चाहती हैं। मिलिए, हर सुबह की शुरुआत साईं बाबा को याद करके करने वाली निशिता शाह से। वह दुनिया की नामी-गिरामी पत्रिका फोर्ब्स […]
नई सोच का पाठ पढ़ाएंगे कलाम
देश में प्रबंधन पाठयक्रम का सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईएम, अहमदाबाद का अपने छात्रों को नए-नए तरीकों से सिखाने के लिए दुनिया भर में नाम है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बीच काफी नामी यह संस्थान अपने छात्रों को इंटर्नशिप के लिए माकपा जैसे घोर कम्युनिस्ट पार्टी के पास भेज चुका है। अब उन्हें पूर्व राष्ट्रपति कलाम […]
आगे बढ़ने के लिए महिलाएं सीख रही हैं नुस्खे
देश में महिला उद्यमियों की बढ़ती साख को देखते हुए बिजनेस स्कूलों ने नई महिला उद्यमियों की नई जमात को तैयार करने के इरादे से एक पाठयक्रम की शुरुआत की है। खासतौर महिला उद्यमियों के लिए इस विशेष पाठयक्रम को भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (आईआईएम-बी), इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईबीएस) हैदराबाद, नरसी मोन्जी इंस्टीटयूट ऑफ […]
