मनोरंजन कारोबार को अलग करेगी मोजर बेयर
ऑप्टिकल डिस्क निर्माता कंपनी मोजर बेयर लिमिटेड ने अपने मनोरंजन कारोबार को अलग करने का फैसला किया है। दिल्ली की यह कंपनी अपने मनोरंजन कारोबार मोजर बेयर एंटरटेनमेंट लिमिटेड को एक अलग कंपनी में तब्दील करेगी। मोजर बेयर के मुख्य वित्त अधिकारी (समूह) योगेश माथुर ने कहा, ‘हम मनोरंजन व्यवसाय को मोजर बेयर की पूर्ण […]
वेदान्त करेगा लांजीगढ़ रिफाइनरी का विस्तार
वेदान्त ग्रुप की कंपनी वेदान्त एल्युमिनियम लिमिटेड (वीएएल) कालाहांडी जिले के लांजीगढ़ में एल्युमिनियम रिफाइनरी का विस्तार करने की योजना बना रही है। इस विस्तार के तहत कंपनी 6,000-7,000 करोड़ रुपये का निवेश कर इसकी क्षमता को 10 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 60 लाख टन सालाना करेगी। अगर ऐसा हो जाता है तो लांजीगढ़ […]
ब से बीपीओ तो सही है पर अब नहीं रहा ब से बेंगलुरु
बीपीओ कंपनियों का बढ़ माने जाने वाले बेंगलुरु के लिए खतरे के संकेत दिखाई देने शुरू हो गए हैं। इस उद्योग से जुड़े अन्य उद्योग मानव संसाधन और रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार अभी यह खतरा शहर से दूर है। रियल एस्टेट सलाहकार फर्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ‘जनवरी 2008 से अभी […]
पिछले साल बिके 73 लाख पर्सनल कंप्यूटर
देश में नोटबुक की बढ़ती मांग के चलते वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान 73 लाख पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री हुई जो पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी अधिक है। भारत के आईटी हार्डवेयर क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन फॉर इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी (मेट) की ओर से किए गए औद्योगिक प्रदर्शन की समीक्षा में कहा गया […]
देश के सबसे बड़े हल्दी बाजार में घटी हल्दी की आवक
साल की पहली छमाही में निजामाबाद के हाजिर बाजार में हल्दी की आवक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14.76 प्रतिशत घट कर 49,091 टन हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि आवक में कमी की वजह उत्पादन में कमी का अनुमान है। आंध्र प्रदेश का निजामाबाद हल्दी का सबसे बड़ा हाजिर […]
आंध्र प्रदेश के किसानों ने तंबाकू से जमकर रुपये कूटे
आंध्र प्रदेश के तंबाकू उत्पादकों के लिए 2008 का साल बेहतरीन सालों में से एक रहा है और इस दौरान राज्य के किसानों ने तंबाकू की खेती करके 584.92 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की है। पिछले हफ्ते खत्म हुए 123 दिनों की नीलामी के दौरान किसानों ने वर्जीनिया किस्म का 16.533 करोड़ […]
कम बारिश में ‘धुली’ दलहन की उम्मीदें
बारिश कम होने से इस वर्ष महाराष्ट्र में दलहन की खरीफ फसल में 92 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान है। इस अंदेशे से बाजार में दलहन की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। बुवाई पहले ही सामान्य समय से 15 दिन पीछे चल रही हैं। 4 जुलाई तक केवल 2.1 लाख हेक्टेयर में दलहन […]
जी-8 की बैठक से पहले तेल में नरमी
अटलांटिक महासागर में चक्रवात आने की संभावना के खारिज होने और रिफाइंड उत्पादों की कीमत के कम होने से मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते अब तक 6 डॉलर से भी ज्यादा की कमी आ चुकी है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर बातचीत करने के लिए दुनिया के ताकतवर देशों के […]
…अब चाय की भी होगी ई-नीलामी
अब चाय का कारोबार ई-नीलामी के जरिए होने जा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य और ऊर्जा राज्य मंत्री जयराम रमेश के अनुसार आगामी नवंबर माह के मध्य से इसकी शुरुआत की जा रही है। कलकत्ता टी ट्रेडर्स एसोसियशन (सीटीटीए) के सालाना जलसे में भाग लेते हुए रमेश ने ये बातें कही। जयराम रमेश ने बताया कि […]
‘चुपके-चुपके’ सोयाबीन भी पकड़ चुका है महंगाई की राह…
कच्चे तेल की तरह सोयाबीन की कीमतों में भी आग लग गयी है। एक साल के दौरान इसके भाव 64 से 97 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। इसकी लपट से बाजार तो झुलस ही रहा है, आम उपभोक्ता भी इसकी तपिश महसूस करने लगा है। लेकिन, सटोरिए इसकी गर्मी से अपने निवेश की ठंडक मिटा […]
