एलऐंडटी ईसीसी प्रभाग का होगा पुनर्गठन
देश की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी)ने अपनी इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन ऐंड कॉन्ट्रैक्ट्स (ईसीसी) प्रभाग के कार्यों को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू कर दी है और यह संभावना जताई जा रही है कि अगले दो से तीन वर्षों के समय में यह चार अलग-अलग इकाइयों में विभाजित हो जाएगा। एलऐंडटी […]
भूखे लोगों का खाना एथनॉल में ‘हजम’ कर जाता है अमेरिका
आधे से अधिक अफ्रीकी देशों के भोजन से अमेरिका एथनॉल व बायोडीजल बना रहा है। एक अमेरिकी स्पोट्र्स बाइक की टंकी में एक बार में जितना एथनॉल डाला जा सकता है, उसे बनाने में लगने वाले अनाज को एक आदमी एक साल तक खा सकता है। एक तरफ तो संयुक्त राष्ट्र संघ और फूड एंड […]
ईरान के ताजा रुख से नरम पड़ा तेल
परमाणु कार्यक्रमों को लेकर ईरान की ओर से बातचीत की पेशकश किए जाने के बाद एशियाई बाजार में सोमवार को तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। न्यू यॉर्क में अगस्त में डिलीवर होने वाला मुख्य तेल वायदा अनुबंध वाला लाइट स्वीट कच्चा तेल 1.56 डॉलर गिरकर 143.73 डॉलर प्रति बैरल पर रह गया है। […]
27 जून को समाप्त सप्ताह में कृषि जिंसों में नरमी
देश के विभिन्न इलाकों में 27 जून के समाप्त सप्ताह में कृषि जिंसों की कीमतें आमतौर पर या तो स्थिर रहीं या फिर इसका रुख मिलजुला रहा। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सोमवार को जारी बयान में ये बातें कही। वैसे थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे। समीक्षाधीन […]
बारिश में बह गईं मेंथा की ‘उम्मीदें’
इस वर्ष बंपर फसल के अनुमानों के आधार पर देश में मेंथा तेल के अच्छे उत्पादन की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है क्योंकि फसल उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र उत्तर प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। पिछले हफ्ते तक कारोबारियों का अनुमान था कि फसल में 5 प्रतिशत की कमी आ सकती है। […]
सर्किट के लपेटे में मेंथा वायदा
मेंथा तेल के वायदा मूल्यों में चार फीसदी की बढ़त हुई और यह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज द्वारा तय किए गए अपर सर्किट तक पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान शॉर्ट कवरिंग के बीच कारोबारियों द्वारा भारी खरीदारी किए जाने से मेंथा तेल के वायदा मूल्यों में इस प्रकार की वृध्दि हुई। मेंथा तेल के जुलाई, […]
महंगाई से चीनी मिलों के रखरखाव खर्च में 60 फीसदी का उछाल
चीनी उत्पादन का रेकॉर्ड बनाने और कीमतों के काफी कम रहने के बाद चीनी मिलों के सामने अब एक नई चुनौती है। ऑफ सीजन के दौरान चीनी मिलों के रखरखाव और मरम्मत पर होने वाले खर्च में कई गुना की वृद्धि होने से चीनी मिलों की परेशानियां काफी बढ़ गयी हैं। मिलों के रखरखाव और […]
खतरों से खेलने के बाद ही मिलेगा नाल्को को फायदा
इस देश के सरकारी संस्थानों की खतरे न उठाने की जो प्रवृत्ति है, वह नैशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) नियंत्रित एशिया के सबसे बड़े एकीकृत एल्युमिना कॉम्पलेक्स के मामले में भी दिखाई देती है। यदि यह कंपनी अभी के मुकाबले थोड़ा और खतरा उठाए तो उसे अभी की तुलना में कुछ फायदे ही होंगे, नुकसान […]
दूसरों को पछाड़ने का वॉट एन आइडिया?
आइडिया की शुरुआत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। जबकि देश के दो बड़े कारोबारी घराने इससे जुड़े हुए थे। जैसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे के करियर को आगे बढ़ाने में मदद की, वैसे ही आइडिया में सबसे बड़ी हिस्सेदार कंपनी आदित्य विक्रम बिड़ला समूह ने भी इसको प्रोमोट करने की […]
पर्यावरण के लिए गांधीगीरी का रास्ता
डॉ. जी. डी. अग्रवाल आजकल सुर्खियों में हैं। वजह यह है कि उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी नगर उत्तरकाशी में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। उनका विरोध प्रदेश में जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण को लेकर है। कुछ लोग गलती से उन्हें पर्यावरण सचेतक सुंदर लाल बहुगुणा भी समझ लेते हैं। जब उनके अनशन की खबरें स्थानीय अखबारों […]
