अभी जारी रहेगा विदेश में टाटा मोटर्स का अधिग्रहण का सफर
जगुआर और लैंड रोवर जैसे उम्दा कार ब्रांडों का अधिग्रहण करने के बाद भी टाटा मोटर्स की विदेशी ब्रांड खरीदने की भूख कम नहीं हुई है। कंपनी अधिग्रहण की राह पर अपनी रफ्तार और बढ़ाना चाहती है, जिसके लिए वह वित्त जुटाने की कोशिश कर रही है। कंपनी इसके लिए विदेशी बाजार से ऋण या […]
मंदी के बाद ऑटो उद्योग ने पकड़ी रफ्तार
भारतीय कार बाजार में छोटी कारों की लगातार बढ़ती मांग के कारण मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियों की बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। इस बढ़ती बिक्री के कारण ही मई महीने के भारतीय ऑटो उद्योग के आंकड़े एक नई कहानी कह रहे हैं। मई के महीने में ही लगभग 1.1 लाख कारों की […]
टीवीएस बाइक में हाई पावर का इंजन
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स इस क्षेत्र के बड़े दावेदारों हीरो होंडा मोटर्स और बजाज को अपनी हाई पावर्ड मोटरसाइकिलों से टक्कर देने की तैयारी कर रही है। उद्योग जगत के स्रोतों का कहना है कि टीवीएस ऐसी मोटरसाइकिलों का विकास कर रही है, जिनकी इंजन क्षमता 200 सीसी और उससे अधिक हो ताकि […]
जेट एयरवेज का घाटा हो सकता है दोगुना
देश की सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड और उसकी स्थानीय प्रतिद्वंदी कंपनी का नुकसान इस साल मिलाकर 6 हजार करोड़ रुपये हो सकता है। उद्योग सलाहकारों का कहना है कि कंपनियों को हुआ यह नुकसान पिछले साल के मुकाबले दोगुना है, जिसका एक कारण विमान ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी […]
अरविंदो को मिली मंजूरी
हैदराबाद की जेनरिक दवा और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडियंट्स (एपीआई) निर्माता कंपनी अरविंदो फार्मा लिमिटेड को 5 एमजी और 10 एमजी वाले उसके जेलप्लोन कैपसूल के अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गई है। यूएसएफडीए से कंपनी को मिलने वाली यह 70वीं मंजूरी है, जिसमें कंपनी अपने इन उत्पादों को अमेरिकी बाजार में […]
आईटी उद्योग की वृध्दि में होगी 3 से 4 प्रतिशत गिरावट
नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर ऐंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने कहा है कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग की 2007-08 की 28 फीसदी की वृद्धि के मुकाबले इस वित्त वर्ष वृध्दि दर में 3-4 फीसदी की कमी होने की संभावना है। यह अनुमानित गिरावट अमेरिका में आर्थिक मंदी और अंतर्राष्ट्रीय तेल कीमतों में बढ़ोतरी के कारण […]
वेस्टसाइड 37 शहरों में दस्तक देने को है तैयार
टाटा समूह की रिटेल कंपनी वेस्टसाइड की योजना विस्तार के अगले चरण में 37 और शहरों में स्टोर खोलने की है। इसी कवायद में आगे बढ़ते हुए वेस्टसाइड मदुरै में फ्रैंचाइजी स्टोर के जरिये उतरने जा रही है। गौतरलब है कि मदुरै शहर इन दिनों राज्य में सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक केन्द्र के रूप में सामने […]
एडिडास खोलने चली नए स्टोर
जर्मनी की खेल उत्पाद बनाने वाली कंपनी एडिडास की योजना भारत में कुल 450 फ्रैंचाइजी आउटलेट खोलने की है। एडिडास इंडिया मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एंड्रीज गेलनर का कहना है कि इन फ्रैंचाइजी आउटलेट में से हर पांचवा आउटलेट पूर्वी भारत में होगा। फिलहाल देश में कंपनी के लगभग 325 स्टोर हैं, जिनमें […]
वायदा बाजार में फिसला सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ने से घरेलू बाजार में व्यापारियों ने सोने में बिकवाली शुरू कर दी जिससे वायदा बाजार में सोने के भाव में 1.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट के असर से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में […]
जूट एक्सचेंज में जान फूंकने की तैयारी
पूर्वी भारत में जिंस कारोबार का मुख्य केंद्र कहलाने वाला ईस्ट इंडिया एंड हेशियन एक्सचेंज लिमिटेड (ईआईजेएचई) बिखरने के कगार पर खड़ा है, लेकिन इससे पहले इसका बिखराव समाप्ति की ओर बढ़े, इसमें जान फूंकने की कवायद शुरू हो गई है। यह एक्सचेंज साल 1919 से अपना वजूद बनाए हुए है। पिछले पांच महीने से […]
