फिर शुरु हो गया सोने में गिरावट का दौर
सोने के कारोबार में कमजोरी के वैश्विक रुझान का असर मंगलवार को देश के सर्राफा बाजारों पर भी पड़ा है। चार दिनों से सोने की कीमत में आ रही तेजी आज थम गई और इसमें 210 रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई। बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 12,495 रुपये रही। […]
कीमत तय करने की प्रणाली बदलेंगी तांबा कंपनियां
कच्चे तेल की कीमत में आयी रेकॉर्डतोड़ वृद्धि का असर अब तांबा उद्योग पर भी दिखने लगा है। महज साल भर में ही तेल की कीमतों के दोगुनी हो जाने से परेशान कई तांबा कंपनियों ने तो अब मूल्य निर्धारण प्रणाली को ही बदल डालने का फैसला किया है। दो प्रमुख तांबा कंपनियां हिंडाल्को इंडस्ट्रीज […]
तंबाकू निर्यात में 12 फीसदी का उछाल
साल 2007-08 के दौरान भारत ने 203399 लाख टन तंबाकू का निर्यात किया, जो पिछले साल के 180988 टन के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है। अगर निर्यात की कुल रकम की बात करें तो यह 2020.93 करोड़ रुपये बैठता है जो पिछले साल के 1723.42 करोड़ रुपये के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा है। तंबाकू बोर्ड […]
ओपेक अध्यक्ष खलील ने कहा- नहीं बढ़ेगा कच्चे तेल का उत्पादन
कच्चे तेल के बाजार में जबरदस्त सट्टेबाजी प्रवृत्ति के चलते कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले कच्चे तेल की कीमत में रेकॉर्ड कमी हो गई थी। इसके बावजूद ओपेक ने अपना उत्पादन बढ़ाने से इनकार कर दिया है। ओपेक के अध्यक्ष और अल्जीरिया […]
वायदा बाजार में काली मिर्च में सुधार
सटोरियों की गतिविधियों के बढ़ने से मंगलवार को वायदा बाजार में कारोबार की शुरुआत में काली मिर्च की कीमत में लगभग 1.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक सक्रिय जून-सुपुर्दगी वाले करारों में 1.2 प्रतिशत या 162 रुपये की वृध्दि हुई और यह 14,299 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। जुलाई-सुपुर्दगी वाले करारों में भी […]
काटे नहीं कटते दिन और रात
हेलिकॉप्टर से चारों ओर पानी ही पानी नजर आता है। उसकी कानफाड़ू आवाज के बीच 40 मिनट तक सीट बेल्ट से बंधे रहने के बाद दूर कहीं स्टील का एक टापू नजर आता है। जैसे यह टापू नजदीक आते जाता है, एक खतरनाक और दिल दहलाने वाला दृश्य नजर आता है। दूसरे छोर पर तेज […]
पढ़ो, पढ़ाओ और कमाओ
अगर हम भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)के ग्रेजुएट छात्रों की बात करें तो हमारे मन में यही ख्याल आता है कि वे इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, कंसल्टेंसी या आईटी में एक बेहतर नौकरी कर रहे होंगे। आईआईएम अहमदाबाद के 2004 बैच के छात्र वर्दन काबरा और अंकिता दिवाकर काबरा इस सोच में बदलाव लाने […]
आज के विज्ञापन …बताते कम, गुदगुदाते ज्यादा
टेलीविजन पर विज्ञापन आमूल बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। अब टेलीविजन पर आने वाले विज्ञापनों के जरिये उत्पादों और उनके फीचर्स नहीं बल्कि हाव भाव, आकांक्षाओं और भावनाओं को बेचा जा रहा है। मिसाल के तौर पर इंडिगो सीएस का विज्ञापन देखें। इसमें आप पहले ऑफिस की भव्यता और मनोरमता देखेंगे और सबसे […]
अर्थव्यवस्था के विकास के लिए केंद्रीकृत नियोजन सबसे पहले कहां अपनाया गया था
1. हवाला क्या है? ए. किसी विषय की पूरी जानकारीबी. विदेशी मुद्रा विनिमय का अवैध कारोबारसी. शेयर बाजार में प्रतिभूतियों का अवैध लेन-देनडी. कोई नहीं 2. भारत में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत दिया गया था?ए. नौवीं बी. पांचवींसी. चौथीडी. दूसरी 3. ‘क्लोज्ड इकॉनोमी’ वह अर्थव्यवस्था है जिसमें – ए. केवल […]
नहीं छूट रही मंदी की महामारी
दुनिया की आर्थिक मंदी के साये ने फिर से देसी शेयर बाजारों को जकड़ लिया है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की बुरी गत, कच्चे तेल की कीमतों में लगी नई आग और अमेरिकी सब प्राइम संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजारों की मिट्टी पलीत हो रही है। विदेशी संस्थागत निवेशक आज की तारीख में […]
