पीवीआर में 1.2 अरब का निवेश
पीवीआर पिक्चर्स लिमिटेड जो पीवीआर लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है,ने आईसीआई-सीआई वेंचर्स और जेपी मॉर्गेन ग्लोबल स्पेशल ऑपोरचुनिटीज ग्रुप के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां पीवीआर पिक्चर्स लिमिटेड में 1.2 अरब रुपये का निवेश करेगी। इस राशि में 60 करोड़ रुपये आईसीआईसीआई वेंचर्स का होगा जबकि शेष […]
उर्वरक उद्योग भी गिरफ्त में
पेट्रोलियम कीमतें बढ़ने से उर्वरक उद्योग के माल भाड़े में इस वर्ष 80 से 100 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का बहुत अधिक असर इस उद्योग पर नहीं पड़ेगा क्योंकि, उर्वरक की 75 फीसदी ढुलाई रेल के जरिए की जाती है और रेलवे मंत्रालय का डीजल […]
राज्यों का राजस्व घाटा और बढ़ेगा
केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले उत्पाद और सीमा शुल्क में कटौती से राज्यों को वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान 7,000 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा होने का अनुमान है। इस आंकड़े में विभिन्न राज्यों द्वारा बिक्री कर में कटौती को शामिल नहीं किया गया है। जिन राज्यों ने पेट्रोल, डीजल […]
नए संस्थानों के लिए आईआईटी के नाम पर मुहर
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उस आपत्ति को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि और अधिक इंजीनियरिंग संस्थानों को आईआईटी का नाम देने से इस उत्कृष्ट संस्थान की छवि खराब होगी। मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि नए इंजीनियरिंग संस्थानों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का नाम दिया जाएगा और उसने इस […]
…और इधर महंगाई की तपिश में झुलसते उपभोक्ता
इस साल भारतीय उपभोक्ताओं को गर्मी की जो तपिश महसूस हो रही है, शायद इससे पहले वह कभी नहीं हुई होगी। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर उनके बजट पर साफ देखने को मिलेगा। भले ही सरकार ने यह दावा किया हो कि ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी […]
चिकित्साकर्मियों को सरकार का तोहफा
देश में चिकित्सा कर्मियों की कमी को देखते हुए सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत शिक्षा विशेषज्ञों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया। इस बैठक के बाद सूचना और प्रसारण […]
दूसरे दिन भी दहकी पेट्रोल की आग
अंतरराष्ट्रीय मंडियों में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग अब भारत तक पहुंच चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति की दर दो अंकों में पहुंच जाएगी। कहना न होगा कि इसका सबसे अधिक खामियाजा आम आदमी को उठाना पड़ेगा। इस कारण प्रधानमंत्री की सफाई […]
शहर में सन्नाटा है क्यों पसरा हर गली
बुधवार को जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर स्कूटरों, कारों और बसों की लंबी कतार लगी थी, आज उन्हीं पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल तो है लेकिन लगता है कि उन्हें खरीदने वाले ग्राहक कहीं गायब हो गए हैं। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों […]
धारावी के कारोबार का क्या होगा?
मुंबई के धारावी में गगनचुंबी इमारतें खड़ी करने के सरकारी ख्वाब से यहां लोग बेहद खौफजदा हैं। इसकी वजह भी है क्योंकि धारावी महज झोपडपट्टी बस्ती ही नहीं है बल्कि अपने आप में लघु उद्योग इंडस्ट्री भी है। यहां मुख्यत: कालीन,जरी, लेदर, पापड़, अचार, और खिलौनों का कारोबार होता है। यहां से लगभग 2000 करोड़ […]
बीमे से बेपरवाह बड़ा बाजार का कारोबार
कोलकाता के बड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित कमर्शियल कांप्लेक्सों और थोक विक्रेता बाजारों में आग लगने की घटना अब आम हो गई है। हालांकि इन घटनाओं से एक बात तो स्पष्ट है कि यहां के दुकानदारों के पास बीमा न के बराबर है। बीमा क्षेत्र के अधिकारियों की मानें तो बड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित […]
