बैंक इसी हफ्ते बढ़ा सकते हैं ब्याज दरें
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर और सीआरआर बढ़ाने के साथ ही अब बैंकों द्वारा ऋण और जमा दरों में इस सप्ताह बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की जा रही है। दोहरे अंक में पहुंच चुकी मुद्रास्फीति से जूझ रहे आम आदमी की मुश्किलें इससे और बढ़ने वाली हैं। आरबीआई ने कल रात ही रेपो रेट […]
टाटा पावर-उजाले की ओर
टाटा पावर केवित्त्तीय वर्ष 2008 के परिणाम पहले से लगाए जा रहे कयासों से बेहतर रहे। वित्त्तीय वर्ष 2008 में कंपनी की बिजली की अच्छी बिक्री होने की वजह से इस कंपनी का लाभ बेहतर रहा। कंपनी ने अपनी इंडोनेशिया में स्थित दो कोयले की खानों में 30 फीसदी की हिस्सेदारी से लाभांश अर्जित किया। […]
बैंकरों को अब सताने लगी है डिफॉल्टर बढ़ने की चिंता
रिजर्व बैंक द्वारा सीआरआर और रेपो रेट में की गई वृध्दि के बाद बैंकरों को इस बात की सबसे ज्यादा चिंता है कि इससे बैंक कर्जों के डिफाल्टर बढ़ जाएंगे। एक सार्वजनिक बैंक के अधिकारी का कहना है कि रिजर्व बैंक ने जिन दरों में वृध्दि की है,ये सभी प्राइम लेंडिंग रेट से जुड़ी हुई […]
आईसीआईसीआई फिलहाल ब्याज दर बढ़ाने के मूड में नहीं
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का कहना है कि आरबीआई द्वारा सीआरआर और रेपो रेट में की गई वृध्दि के बावजूद बैंक अभी अपनी ब्याज दरें नही बढ़ाएगा। बैंक की संयुक्त प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने कहा कि हम जल्दी में कोई निर्णय नहीं लेंगे। अब रिजर्व बैंक के द्वारा […]
आईसीआईसीआई लंदन में लिस्ट करा सकता है रियल्टी फंड
आईसीआईसीआई वेंचर फंड प्रबंधन अपना 1.5 अरब वाले रियाल्टी फंड की लिस्टिंग लंदन स्टॉक एक्सचेंज यानी एलएसई में करने की योजना बना रहा हैं। सूत्रों के मुताबिक फंड हाऊस ने रियाल्टी फंड अपने दस्तावेजों में इस बात की फ्लेक्सिबिलिटी रखेगा कि वह इसे कभी भी एलएसई में लिस्ट करा सके। संपर्क करने पर,आईसीआईसीआई के प्रवक्ता ने […]
बिरला कॉटसिन का आईपीओ 30 जून को खुलेगा
यश बिरला समूह की वस्त्र निर्माण से जुड़ी कंपनी बिरला कॉटसन (इंडिया)लिमिटेड 320 करोड़ रुपये की लागत से महाराष्ट्र के खमगांव, घाटंजी और मलकापुर में इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल यूनिट लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए फंड की उगाही हेतु बिरला कॉटसन 144.18 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ)के साथ पूंजी बाजार में कदम […]
शार्ट कवरिंग से 4200 से ऊपर पहुंचा निफ्टी
बाजार में अब टेक्निकल पुलबैक आने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि सभी टेक्निकल स्टडी यही संकेत दे रही हैं कि गिरावट अब सीमित है। डेली और इंट्राडे चार्ट दोनों के ही मूमेन्टम इंडिकेटर कह रहे हैं कि बाजार में खरीद के लक्षण दिख रहे हैं। ऐम्बिट कैपिटल के टेक्निकल एनालिस्ट आशीष श्राफ को […]
मंदी में मुनाफा दे रहे हैं ओपन ऑफर
हाल ही में बाजार में आई गिरावट से बड़ौदा के छोटे निवेशक अमिताभ पांडे बुरी तरह प्रभावित हुए थे। उनका 20 लाख रुपये के पोर्टफोलियो का वैल्युएशन 35 फीसदी कम हो गया था, लेकिन एक ओपन ऑफर उनके लिए मददगार साबित हुआ और उनके नुकसान की आधी भरपाई हो गई। यह कैसे हुआ? पांडे ने […]
सीआरआर-रेपो रेट के इजाफे को किनारे किया बाजार ने
शेयर बाजार सुबह कमजोरी लेकर खुला और दिनभर उतार चढ़ाव के बीच जूझता रहा लेकिन कारोबार खत्म होने से घंटा भर पहले ही इसमें जबरदस्त पुलबैक देखने को मिला। मंगलवार को सीआरआर और रेपो रेट में की गई बढ़ोतरी का असर सुबह दिखाई दिया जब बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा लेकिन शाम तक जैसे […]
यकीन नहीं होता ये वही बिहार है
बिहार के भभुआ जिले के संतोष कुमार ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त की। बीए और एमए की पढ़ाई पूरा करने के बाद उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या काम करें। दिल्ली आकर सिविल सेवा की तैयारी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दिल्ली में भी मन माफिक काम नहीं मिला, तो […]
