बिजली चाहिए या गंगा की धारा
साल दर साल दर्जनों पनबिजली परियाजनाओं के निर्माण से क्या गंगा नदी का अस्तित्व खतरे में है? यह लाख टके का सवाल उत्तराखंड सरकार के गले की हड्डी बन गया है। दरअसल राज्य के विभिन्न हिस्सों में पर्यावरणविद् ‘भागीरथी बचाओ’ अभियान चला रहे हैं और इस नदी पर बनने वाली पनबिजली परियोजनाओं को लेकर सरकार […]
देहरादून में होगी आईटी सेज की स्थापना
उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में सूचना प्रौद्योगिकी(आईटी) के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की स्थापना करने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सेज की स्थापना सहस्रधारा रोड पर की जाएगी। औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार का उपक्रम उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) इस रोड पर पहले ही एक आईटी […]
नैनोसिटी में मिलेगी पार्श्वनाथ को हिस्सेदारी
हरियाणा के पंचकूला में प्रस्तावित नैनो सिटी परियोजना में रियल एस्टेट कंपनी पार्श्वनाथ की हिस्सेदारी के बारे में सबीर भाटिया की यात्रा के दौरान कोई ठोस फैसला किया जा सकता है। भाटिया 9 जून को भारत आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिंक पार्श्वनाथ को परियोजना में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी मिल सकती है। परियोजना की कुल […]
रबर उद्योग पर महंगाई की मार
दिनों-दिन आसमान छूती कीमतों और दूसरे राज्यों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण पंजाब की रबर इकाइयां घोर संकट के दौर से गुजर रही हैं। राज्य की अधिकांश इकाइयां खासकर छोटे और मझोले उद्योग क्षेत्रों की इकाइयां या तो अपनी दुकानें यानी अपने उद्योगों को बंद कर रही हैं या फिर वहां के कामगारों की संख्या […]
बदहाल है सतरंगी चूड़ियों का संसार
फिरोजाबाद का चूड़ी उद्योग लगभग पूरे देश की मांग को पूरा करता है और यहां केवल चूड़ियों का वार्षिक कारोबार ही कई करोड़ रुपये का है। लेकिन, खूबसूरत कलाइयों पर सजने वाली चूड़ियों को सतरंगा आकार देने वाला यह उद्योग चौतरफा मुसीबत का सामना कर रहा है। चूड़ी उद्योग निर्यातक उत्पीड़न, क्रेडिट की कमी, जिंसों […]
बस आज भर देख लो कागज का टिकट
बस एक दिन और, फिर आपको दु्निया के किसी भी कोने में उड़न खटोले यानी हवाई जहाज के जरिये जाने के लिए पेपर टिकट नहीं बल्कि ई-टिकटों की जरूरत पड़ेगी। दरअसल, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आइटा) के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, 1 जून यानी रविवार से पेपर टिकटों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। फायदे का […]
नैनो के लिए लोन.. बैंक बोलें न बाबा न
टाटा की लखटकिया कार नैनो के खरीदारों को बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं से वाहन ऋण लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खुद टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविकांत का भी ऐसा ही मानना है। उनके मुताबिक, बैंक व वाहन लोन प्रदान करने वाली अन्य वित्तीय संस्थाएं नकदी की कमी के चलते […]
राजनीतिक चौपड़ पर फिर लुटा कारोबार
गुर्जरों के एनसीआर बंद ने चार राज्यों की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह झकझोर दिया। गुरुवार को दिल्ली से जुड़ी हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान की परिवहन प्रणाली से लेकर रेल प्रणाली तक को अपनी सेवाएं रोकनी पड़ी। दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों की फैक्टरियां व बीपीओ पर ताले देखे गए। दिल्ली के प्रमुख बाजारों की दुकानें […]
वॉलमार्ट ने आते-आते बहुत देर कर दी…
संगठित खुदरा कारोबार देश में तेजी से बढ़ रहा है। नतीजतन देशी ही नहीं विदेशी कंपनियां भी इसमे कूदने के लिए तैयार हैं लेकिन बाहरी खिलाड़ियों के लिए राहें उतनी भी आसान नहीं हैं। साल 2006 में जब मुकेश अंबानी की अगुआई में रिलायंस ने हैदराबाद में पहला रिटेल स्टोर खोला था करीब उसी समय […]
आसां नहीं सबसे बड़ा भुगतान
यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया की अश्योर्ड रिटर्न योजनाएं अपने हाथ में लेने वाली स्पेशल अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) को यूएस-64 बॉण्ड के भुगतान में परेशानियां पेश आ रही हैं। एसयूयूटीआई ने साल 2002 में इन योजनाओं का जिम्मा उठाया था। करीब 4000 करोड़ रुपये की कीमत वाले यूएस-64 बॉण्ड के बॉण्डपत्र बॉण्डधारकों […]
