एफिसेस बोलेगा कि हो गए कल-पुर्जे खराब
बेंगलुरु की अनुसंधान एवं विकास फर्म प्रोसिम और ब्रिटेन की सेफ टेक्नोलॉजी ने भारत में एक ऐसा उपकरण पेश किया है जो कारों और बसों में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न कल-पुर्जों के टिकाऊपन का आकलन करेगा। ‘एफिसेफ’ नामक यह उपकरण ऑटोमोबाइल, एरोस्पेस और विद्युत उत्पादन जैसे क्षेत्रों की कंपनियों को उपकरणों के विभिन्न कलपुर्जों में […]
बियर के कैन में अब उठेंगे पैकेजिंग के झाग
भारत में बियर बनाने वाली कंपनियां खुदरा बाजार में बिक्री बढ़ाने के लिए आकर्षक पैकेजिंग की जरूरत को समझने लगे हैं। इसके लिए भारतीय कंपनियां यहां के बाजार में बियर कैन्स पेश करने की योजना बना रही हैं। कोबरा बीयर के मालिक करण बिलिमोरिया ने बताया कि उनकी कंपनी इस साल 500 मिलीलीटर के कैन्स […]
एडुकॉम्प और रैफल्स एजुकेशन होंगे बराबर के हिस्सेदार
दिल्ली की तकनीक आधारित एजुकेशन कंपनी एडुकॉम्प सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सिंगापुर की रैफल्स एजुकेशन कॉर्पोरेशन के साथ बराबर हिस्सेदारी वाले दो संयुक्त उद्यम बनाए हैं। कंपनी का इन संयुक्त उद्यमों के पीछे उद्देश्य भारतीय और चीनी बाजारों में एक साथ विकास की संभावनाओं की तलाश करना है। एडुकॉम्प सॉल्यूशंस ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को भारतीय […]
गल्फ ऑयल का शुध्द लाभ 8.06 करोड़ रुपये
हैदराबाद की कंपनी गल्फ ऑयल कॉर्पोरेशन का 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई तिमाही में शुध्द लाभ 2.67 प्रतिशत बढ़कर 8.06 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7.85 करोड़ रुपये था। कंपनी की शुध्द आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 17.89 प्रतिशत बढ़कर 221.38 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का पूरे […]
यूपी में गेहूं की रेकॉर्ड खरीद
उत्तर प्रदेश में इस साल गेहूं की रेकॉर्ड खरीद ने नया रेकॉर्ड बनाया है। इसकी वजह से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य की एजेंसियों के सामने भंडारण को लेकर कुछ दवाब आ गया है। गौरतलब है कि पिछले साल प्रदेश में तय लक्ष्य से भी काफी कम गेहूं की खरीद हुई थी। दरअसल इस […]
गुजरात में लहलहाने लगी अंगूर की फसल
गुजरात में उगाए जाने वाले फलों और सब्जियों की फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ गया है अंगूर का। तंबाकू और केले की खेती के लिए मशहूर मध्य गुजरात के किसानों के एक समूह ने यहां पिछले दो साल से अंगूरों की खेती करनी शुरू की है। वडोदरा जिले के सावली तहसील के 6 […]
कच्चे तेल की धार फिर 133 डॉलर के पार
अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक नाइजीरिया में हुए आतंकी हमले से कच्चे तेल की आपूर्ति में पड़े व्यवधान के चलते इसकी कीमत एक बार फिर 133 डॉलर के पार चली गई है। नाइजर डेल्टा को मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रही वहां की मुख्य अतिवादी संगठन एमईएनडी ने कहा है कि रॉयल डच […]
समोसा लेगा बर्गर से टक्कर
मैकडॉनाल्ड के बर्गर और डोमिनो के पिज्जा को अब बन-समोसे और नानीज के रुप में देसी व्यंजनों से चुनौती मिलने वाली है। देसी पकवान की रिटेल कंपनी, स्ट्रीट फूड ऑफ इंडिया (एसएफआई) जल्द ही उत्तर भारत में अपने बैनर तले तुरंत सेवा रेस्तरां (क्विक सर्विस रेस्टॉरेंट, क्यूएसआर) खोलने जा रही है। इसके प्रमोटर मशहूर शेफ […]
ब्रांडेड होता मोबाइल का रिटेल कारोबार
मोबाइल रिटेल बाजार में इन दिनों तगड़ी प्रतिस्पर्धा मची हुई है। स्पाइस मोबाइल की मोबाइल रिटेल इकाई हॉट स्पॉट को प्रतिद्वंदी कंपनियों की मोबाइल रिटेल श्रंखलाओं से कड़ी चुनौती मिल रही है। वास्तव में इस बाजार में हॉट स्पॉट, मोबाइल स्टोर, सुभिक्षा मोबाइल और एम बाजार जैसी रिटेल श्रंखलाओं के बीच बाजार में अधिक से […]
तकनीक के साथ लुक से भी लुभाती कंपनियां
टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियां इन दिनों अपने उत्पादों का रूप-रंग संवारने में लगी हुई हैं। जरा 70 के दशक में बनने वाले बड़े से टेलीविजन के बारे में सोचिए। अब इस दौर में कंपनियां एलसीडी टेलीविजन बना रही हैं, जो दीवार पर किसी पेंटिंग की माफिक खूबसूरत दिखता है। इसी तरह कंपनियां दूसरे […]
