कर बचाने के लिए बढ़ाए गए शेयरों के दाम
बीता सप्ताह बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सूचीबध्द हुए छोटे शेयरों के लिए ऐतिहासिक रहा। जी गुप के केजीएन इंस्टीटयुट्स और सिल्फ टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में जिस तरह इजाफा हुआ उसने लोगों को असमंजस में डाल दिया। गुरुवार को बिकवाली के लिए उपलब्ध केजीएन के सिर्फ 827 शेयरों का दाम 100 रुपये से […]
बाजार कमजोर, निफ्टी 4900 के नीचे बंद
बाजार ने सप्ताह के पहले दिन ही कमजोर रुख दिखाया। कुल मिलाकर यह लगातार तीसरे दिन भी मंदड़ियों के अनुकूल बना रहा। निफ्टी 4900 और सेंसेक्स 16500 के स्तर से नीचे बंद हुआ। बैंकिंग, केपिटल गुड्स, मेटल, एफएमसीजी, रीयलिटी, पॉवर और ऑटो के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। सोमवार के कारोबार में वैश्विक […]
देश की राजकोषीय स्थिति में आया सुधार : रेड्डी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर वाई वी रेड्डी ने सोमवार को कहा कि देश की राजकोषीय स्थिति में सुधार आया है। रेड्डी ने नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि फिलहाल केन्द्रीय राजकोषीय स्थिति सुधरी है लेकिन मेरा मानना है कि कई तरह के राजकोषीय दबाव आंकड़ों […]
रिटेल रिपोर्ट, कहीं खुशी कहीं गम
एक ओर जहां संगठित रिटेल इकाइयों ने इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स रिलेशंस (इक्रियर) की रिपोर्ट का स्वागत किया है, वहीं छोटे और असंगठित रिटेल इकाइयों में इस रिपोर्ट को लेकर मायूसी है। इस रिपोर्ट के अनुसार बड़े संगठित रिटेल स्टोर्स के आने से खुदरा कारोबारियों और दुकानों पर कोई खतरा नहीं मंडरा […]
लालू की विशेष ट्रेन में डीटीएच सेवा का सिग्नल
कारों के लिए सफलता पूर्वक मोबाइल डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) इकाई पेश करने के बाद देश की सबसे बड़ी डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी डिश टीवी अब चलती ट्रेन में डीटीएच सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत सबसे पहले रेल मंत्री लालू प्रसाद की विशेष ट्रेन में डीटीएच बॉक्स लगाए जाएंगे। […]
बेबसी के धुएं में उलझा बीड़ी उद्योग
बीड़ी की लत कोई अच्छी बात नहीं है लेकिन तस्वीर का एक पहलू यह भी है कि बीड़ी उद्योग देश के करीब 3 लाख किसानों और 4.4 लाख मजदूरों को रोजी-रोटी मुहैया कराता है। पिछले सप्ताह मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बीड़ी पीने से हर साल करीब 6 […]
मंदी में फंसे तो लिया भगवान का सहारा
रियल एस्टेट सेक्टर में ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए बिल्डरों और डेवलपरों के बीच भारी होड़ मची हुई है। वे लोगों को लुभाने के लिए एक से एक योजनाएं बना रहे हैं। इन योजनाओं के तहत उपभोक्ताओं को ऐशो-आराम से जुड़ी सुविधाओं, पार्किगं की सुविधा, टाउनशिप के अंदर घुमने के लिए कार की […]
मप्र ने की रेल संपर्क बहाल करने की मांग
मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत बाजार एवं बंदरगाहों के लिए रेल-संपर्क को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने करीब 200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में पीथमपुर-धार-महू मेगा औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। इस औद्योगिक क्षेत्र […]
गाड़ियां तो होंगी, पर खड़ी कहां होंगी
दिल्ली 2021 तक वाहनों से अटी पड़ी होगी। वाहनों की संख्या 2 करोड़ हो जाएगी। पार्किंग की जगह नहीं होगी। हर जगह जाम ही जाम का नजारा होगा। मेट्रो व लो फ्लोर बसें भी तब के समय में मददगार साबित नहीं होगी। पेट्रोल व डीजल की खपत बढ़कर चार गुनी हो जाएगी। प्रदूषण का स्तर […]
सरकार कहे महंगाई, आईएमएफ बोले- कतई नहीं
सप्ताह-दर-सप्ताह जारी होने वाले महंगाई दर के सरकारी आंकड़े भले ही 8 फीसदी के स्तर को दिखा कर हौलनाक मंजर पेश कर रहे हों, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की नजर में महंगाई लगभग आधी ही है। आईएमएफ की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मुद्रास्फीति की दर को मापने के लिए एक माह पहले मूल्य […]
