माया मेहरबान..तो गरीबों के नसीब में भी मकान
शहरी गरीबों पर मेहरबान माया सरकार ने हर साल एक लाख मकान बनाने का फैसला किया है। कांशीराम शहरी समग्र विकास योजना के तहत बनाए जाने वाले यह मकान प्रदेश के सभी 71 जिलों में बनाए जाएंगे। छोटी आबादी वाले जिलों में इसी साल एक हजार और बड़े जिलों में 1500 मकान बनाने का लक्ष्य […]
टाटा मोटर्स पर मूडीज के ब्रेक
जगुआर और लैंडरोवर जैसे नामी कार ब्रांडों के अधिग्रहण का काम पूरा किए टाटा मोटर्स को अभी एक दिन भी नहीं बीता था कि कंपनियों की साख तय करने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने उसे करारा झटका दे दिया। कंपनी ने टाटा मोटर्स की कॉर्पोरेट फैमिली रेटिंग बीए 1 से घटाकर बीए […]
सुजलॉन ने किया अमेरिका से करार
पवन ऊर्जा के उपकरण बनाने वाली नामी कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत कंपनी गुणवत्ता और विनिर्माण मानकों में सुधार करेगी, ताकि अमेरिका 2030 तक अपनी बिजली का 20 फीसद हिस्सा पवन ऊर्जा के स्रोतों से हासिल करने लगे।दो साल के इस करार में सुजलॉन […]
जिंदल स्टील की 50 अरब रुपये की बिजली
जिंदल स्टील ऐंड पावर (जेएसपीएल)भारत के पूर्वी राज्य उड़ीसा में एक ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने जा रही है। कंपनी इस संयंत्र पर 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जेएसपीएल के निदेशक सुशील मारू ने बताया कि कंपनी ने उड़ीसा में अपने 60 लाख टन के प्रस्तावित इस्पात संयंत्र के लिए ईंधन की व्यवस्था करने […]
इमामी लग गई झंडु के शेयरों के पीछे
दैनिक उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी इमामी ने झंडु फार्मास्युटिकल वर्क्स के शेयरधारकों से उसके 20 फीसदी शेयर खरीदने की पेशकश की है। इमामी ने इसके लिए शेयरधारकों को प्रति शेयर 7,315 रुपये देने की पेशकश की है। पिछले दो हफ्तों में कंपनी के शेयरों की औसतन कीमत 7,136.91 रुपये थी। पिछले हफ्ते ही […]
बीएमडब्ल्यू जल्द खरीदेगी भारत से पुर्जे
जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू दुनियाभर में अपनी कारों के लिए सीधे भारत से कम्पोनेंट खरीदने के लिए पहला करार अब से 8 सप्ताह बाद करने वाली है। फिलहाल बीएमडब्ल्यू भारत के मध्यम दर्जे के सप्लायरों से अपनी 3 सीरीज और 5 सीरीज सेडान के लिए हॉर्न खरीदती है, जबकि मोटर बाइक के […]
कंप्यूटर मॉनिटर, एलसीडी और प्लाज्मा टीवी होंगे महंगे
एचसीएल इन्फोसिस सिस्टम्स, एचपी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और जेनिथ समेत कई कंपनियां अब लैपटॉप और डेस्क टॉप्स के दाम बढ़ाने की योजना बना रही हैं। इसके अलावा एलसीडी और प्लाज्मा टीवी बनाने वाली कंपनियों के साथ ही आईटी क्षेत्र की कंपनियां भी दाम बढ़ाने की योजना बना रही हैं। इस साल पहली बार में ही यह […]
जीआईएल का मुनाफा 14.41 करोड़ रु.
जीएमआर समूह की कृषि-कारोबार कंपनी जीएमआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जीआईएल) का 31 मार्च को समाप्त हुई चौथी तिमाही के दौरान शुध्द लाभ 14.41 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान कंपनी को 6.48 करोड़ रुपये की शुध्द हानि हुई थी। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 10 प्रतिशत से […]
वाटिका को भाई रिटेल की हरियाली
कार्यालय परिसर, आवासीय परिसर और अब टाउनशिप निर्माण के क्षेत्र में लगी कंपनी ‘वाटिका समूह’ मॉल के बजाय रिटेल डिस्ट्रिक्ट्स बनाने की योजना बना रही है। कंपनी के मार्केटिंग और ऑपरेशन प्रमुख गौरव भल्ला के अनुसार उनकी कंपनी का इरादा मॉल बनाने का नहीं है यही कारण है कि कंपनी ने अब तक किसी मॉल […]
विप्रो में सबसे अजीम तो वेतन भी सबसे ज्यादा
विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी के पास विप्रो के सबसे बड़े शेयर धारक ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले अधिकारी भी हैं। सबसे बड़े शेयरधारक होने के कारण प्रेमजी को कंपनी के सालाना लाभांश का सबसे ज्यादा हिस्सा मिलता है। वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान प्रेमजी को सालाना पैकेज के तौर पर 1 […]
