गाड़ियां तो होंगी, पर खड़ी कहां होंगी
दिल्ली 2021 तक वाहनों से अटी पड़ी होगी। वाहनों की संख्या 2 करोड़ हो जाएगी। पार्किंग की जगह नहीं होगी। हर जगह जाम ही जाम का नजारा होगा। मेट्रो व लो फ्लोर बसें भी तब के समय में मददगार साबित नहीं होगी। पेट्रोल व डीजल की खपत बढ़कर चार गुनी हो जाएगी। प्रदूषण का स्तर […]
सरकार कहे महंगाई, आईएमएफ बोले- कतई नहीं
सप्ताह-दर-सप्ताह जारी होने वाले महंगाई दर के सरकारी आंकड़े भले ही 8 फीसदी के स्तर को दिखा कर हौलनाक मंजर पेश कर रहे हों, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की नजर में महंगाई लगभग आधी ही है। आईएमएफ की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मुद्रास्फीति की दर को मापने के लिए एक माह पहले मूल्य […]
‘सोना’ हुआ जानलेवा, जागो मनमोहन प्यारे…
ईसा से सैकड़ों बरस पहले जब चीन में बाकायदा तेल कुओं से काला सोना यानी कच्चा तेल निकालकर उसे इस्तेमाल करने की पहली इंसानी कोशिश शुरू हुई थी। तो इसका अंदाजा उस वक्त शायद किसी को भी नहीं रहा होगा कि एक दिन यह सारी दुनिया की जीवन रेखा बन जाएगा। तब से लेकर अब […]
बायोडीजल का देसी इंजन !
देश की परती पड़ी जमीन यानी कि खाली पड़ी जमीन पर जट्रोफा और करंज उगाने का काम किया जाए तो देश की कुल डीजल खपत का 20 फीसदी भाग बायोडीजल के रूप में तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा भारत में काई से भी बायोडीजल बनाने की पूरी गुंजाइश है। इस दिशा में सफलता […]
भारतीय कंपनियों से जगमगाएगा सिंगापुर
रिलायंस पावर और जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर सिंगापुर की दो प्रमुख बिजली कंपनी पावर सेराया और सेनोको पावर के लिए बोली लगाने की योजना बना रही है। सिंगापुर सरकार की स्वामित्व वाली टीमासेक होल्डिंग जल्द ही इन दोनों कंपनियों के निजीकरण के लिए बोली आमंत्रित करने का मन बना रही है। ये दोनों सरकारी बिजली कंपनियां सिंगापुर […]
हैकर-हैकर अब मौसेरे भाई नहीं
लोहा ही लोहे को काटता है। यह बात अब कंपनी जगत को भी बखूबी समझ में आ चुकी है। इसीलिए उसने हैकरों से निपटने के लिए खुद हैकरों की ही शरण में जाने की राह पकड़ ली है। हैकर बिरादरी के ये शिकारी ब्लू हैट हैकरों के नाम से जाने जाते हैं। एबीएन एमरो, आदित्य […]
वीडियोकॉन बढ़ाएगी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता
टिकाऊ उपभोक्ता बाजार की दिग्गज कंपनी वीडियोकॉन संयंत्रों की उत्पादन क्षमता और उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कुछ कंपनियों का विलय करने की योजना बना रही है। कंपनी यह कदम अपनी प्रतिद्विंद्वी सैमसंग, व्हर्लपूल और एलजी से आगे रहने के लिए उठा रही है। वीडियोकॉन के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी (ग्लोबल ऑपरेशंस) के […]
घटोत्कच के लिए शेमारू ने कसी कमर
इस शुक्रवार को रिलीज हुई शेमारू एंटरटेनमेंट की दूसरी एनिमेशन फिल्म ‘घटोत्कच’ को बच्चों के बीच लोकप्रिय करने के लिए कंपनी ने कई प्रमोशनल गतिविधियां और मर्केंडाइजिंग योजनाएं तैयार की हैं। घटोत्कच 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी पहली भारतीय एनिमेशन फिल्मों में से एक है। 100 मिनट वाली इस फिल्म को अंग्रेजी, हिन्दी […]
वाडीलाल खिलाएगी नान और तंदूरी परांठा
आइसक्रीम के लिए मशहूर वाडीलाल इंडस्ट्रीज अब फ्रॉजन फूड बाजार में भी प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना अगले तीन महीनों में क्विक ट्रीट के नाम से नान और तंदूरी परांठे के साथ इस बाजार में उतरने की है। कंपनी जल्द ही डोसा, इडली, उत्तपम जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजन भी बाजार […]
एलआईसी खरीदेगी 2,000 करोड़ रुपये की जमीन
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) व्यवसायिक और आवासीय परिसर बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की भूमि खरीदने की योजना बना रही है। पिछले साल ही एलआईसी ने लगभग 1,100 करोड़ रुपये कीमत की भूमि खरीदी थी। सार्वजनिक बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोलकाता, जयपुर, आगरा, विशाखपट्नम और बेंगलुरु में जमीन खरीद कर आवासीय व […]
