इस दिल्ली के भीतर रहती हैं कई और दिल्लियां
राष्ट्रमंडल खेलों के नजदीक आने के साथ ही भले दिल्ली की सूरत बदलने के लिए सरकार ने बड़ी-बड़ी योजनाओं में करोड़ों रुपये लगा दिये हो, लेकिन दिल्ली की आधे से ज्यादा आबादी झुग्गी-झोपड़ियों, अनाधिकृत और पुनर्वासित कालोनियों में अपना बसर कर रही है। वन और पर्यावरण मंत्रालय के आंकडों के हिसाब से तो यमुना के […]
गुलाबी शहर में कारोबार का रंग पड़ा पीला
गुलाबी शहर जयपुर शुरू से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। काफी संख्या में पर्यटकों के आने की वजह से मंगलवार को टूर ऑपरेटर इस शहर के होटलों में कमरा बुक कराने में व्यस्त थे। बुधवार को भी टूर ऑपरेटर काफी व्यस्त नजर आए, लेकिन कारण कुछ और था। दरअसल, जयपुर में हुए […]
हमारा एजेंडा है-विकास
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति और राज्य के विकास से जुड़ी तमाम मुद्दों पर बात की शशिकांत त्रिवेदी ने : राज्य में 90 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ है, फिर जरूरतमंदों को अनाज मुहैया कराने में दिक्कत क्यों आ रही है? हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य से […]
किरदारों का कॉमिक अवतार
टीवी धारावाहिकों का नशा तो कुछ ऐसा ही होता है कि हर काम छोड़कर लोग-बाग घंटों टीवी से चिपके रहते हैं। और कभी अगर धारावाहिक छूट जाए तो बस हाल न पूछिए। मानों किसी मर्ज की दवा लेना भूल गए हों। तो जनाब, इस कष्ट को दूर करने का बीड़ा उठाया है, स्टार प्लस ने। […]
अपोलो 1,000 करोड़ रुपये से पकड़ेगी रफ्तार
वाहन उद्योग में आ रही तेजी को भुनाने के लिए टायर कंपनियों ने भी कमर कस ली है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी अपोलो टायर्स ने भी बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता में इजाफा करने का फैसला किया है। कंपनी इस साल उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर लगभग 1,000 करोड़ […]
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन को दाइची सांक्यो से लाइसेंस
दवा बनाने वाली कंपनी ग्लैक्सो स्मिथलाइन पीएलसी की भारतीय इकाई ग्लैक्सो स्मिथलाइन (जीएसके) फार्मा को दाइची सान्क्यो से दवा बनाने का लाइसेंस मिल गया है। ग्लैक्सो स्मिथलाइन पीएलसी की भारतीय इकाई ग्लैक्सो स्मिथलाइन (जीएसके) फार्मा को जापानी फार्मा दिग्गज कंपनी दाइची सान्क्यो की सहायक कंपनी दाइची सान्क्यो इंडिया फार्मा लिमिटेड (डीएसआईएन)से हाइपरटेंशन की एक दवा […]
वाडिया ने जीएल रहेजा को खींचा अदालत में
व्यापारिक घरानों के बीच होने वाली अदालती जंग में अब नामी उद्योगपति नुस्ली वाडिया और जीएल रहेजा समूह का नाम भी जुड़ गया है। वाडिया ने मुंबई के मलाड में एक संपत्ति विकसित करने का करार तोड़ने का आरोप लगाते हुए रहेजा समूह और उसकी कंपनियों से 1,370 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की […]
टाटा को बंगलादेश में करना होगा और इंतजार
टाटा समूह बंगलादेश में 120 अरब रुपये की अपनी परियोजनाओं के लिए अपनी ईंधन योजना में बदलाव ला सकता है। समूह को बंगलादेश सरकार की ओर से अपनी परियोजनाओं के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का आश्वासन नहीं मिलने के कारण ऐसा करना पड़ सकता है। बंगलादेश सरकार ने एक बैठक में कहा है कि […]
रॉयल पाम्स होटलों में करेगी तगड़ा निवेश
रियल एस्टेट और होटल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रॉयल पाम्स इंडिया अगले दो वर्षों में चार और पांच सितारा होटल बनाने में 2,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी मुंबई में चार लग्जरी होटल बना रही है। मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में पहले से ही उसके 2-2 होटल हैं। रॉयल पाम्स इंडिया के संयुक्त प्रबंध […]
महंगाई की मार, एफएमसीजी कंपनियां दाम बढाने को लाचार
महंगाई और उत्पादन लागत की मार अब एफएमसीजी उद्योग पर भी पड़ रही है। इसका असर जल्द ही आपकी जेबों पर भी पड़ सकता है क्योंकि तमाम कंपनियां अपने एफएमसीजी उत्पादों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।?यही वजह है कि रसोई का खर्च अब बढ़ सकता है। दरअसल एफएमसीजी कंपनियों ने अब बढ़ती […]
