उत्तर प्रदेश में बदली सेज नीति, चीनी मिलों को भी मिली राहत
उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड)के लिए अपनी नीति में संशोधन करते हुए अब विकासकर्ता को कई सहूलियत दे दी हैं। प्रदेश की चीनी मिलें अब बिना सरकार से अनुमति लिए शीरे से एथनॉल वना सकेंगी। वैट लागू होने के बाद बाजार में आई तेजी को देखते हुए ईंट भट्ठा मालिकों के लिए […]
एनएमडीसी को जमीन आवंटन से पहले छत्तीसगढ़ ने मांगी सफाई
छत्तीसगढ़ सरकार सार्वाजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी नेशनल मिनरल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) को उसके प्रस्तावित इस्पात संयंत्र के लिए जमीन का आवंटन करने पर विचार कर रही है हालांकि इस बारे में राज्य सरकार ने कंपनी से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं। इस संयंत्र की स्थापना दंतेवाड़ा जिले में की जानी है और इसकी स्थापित क्षमता […]
डेरिवेटिव संकट से बचाने के लिए केन्द्र से गुहार
पंजाब स्थित टेक्सटाइल और स्टील फर्मो ने डेरिवेटिव संकट से राहत के लिए केंन्द्र सरकार और आरबीआई द्वारा उचित हस्तक्षेप की मांग उठाई है। पंजाब के एपेक्स चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पी डी शर्मा का कहना है कि लगभग तीन दर्जन से ज्यादा छोटे और मझोली फर्मे इस डेरिवेटिव संकट से प्रभावित हो […]
…ताकि घर-घर में हो बिजली
हरियाणा में बिजली योजना की संचालन समिति (एससीपीपी) ने राज्य में गर्मी के मौसम और आगमी धान रोपाई सत्र के मद्देनजर राज्य में बिजली संकट जैसे हालात को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पर्याप्त बिजली सुनिश्चित करने के लिए समिति सभी संभव स्रोत से बिजली खरीदने पर विचार कर रही है। समिति ने […]
गुजरात में प्रत्येक देश के लिए विशेष जोन बनाने का प्रस्ताव
गुजरात सरकार दिल्ली मुंबई फ्रेट कॉरीडोर (डीएमआईसी) के तहत प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक विशेष क्षेत्र स्थापित करने की योजना बना रही है। डीएमआईसी परियोजना का लगभग 40 फीसदी हिस्सा गुजरात में होगा। इस योजना में अगले कुछ वर्षो के भीतर 4 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। गुजरात के उद्योग मंत्री सौरभ पटेल […]
सिंगापुर में धूम मचाएंगे मलिहाबादी आम
उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस साल मलिहाबाद के दशहरी आमों को विदेशी बाजारों तक पहुंचाने के लिए इस बार मलेशिया और सिंगापुर का रुख किया है। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने मलिहाबादी दशहरी को विदेश तक पहुंचाने के लिए इस साल मलेशिया और सिंगापुर में ‘मैंगो फेस्टिवल’ आयोजित करने का फैसला […]
कोंडोलिजा ने कहा पेटू चीनी, भारतीयों की वजह से गहराया संकट
खाद्य संकट के मसले पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भले ही चाहे जो कहती हो, पर अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने यह कह कर सबको चौंका दिया है कि मौजूदा खाद्य संकट की एक बड़ी वजह चीनी और भारतीयों का ज्यादा भोजन करना है। इन देशों के लोगों के ज्यादा खाने की वजह से […]
डायचे बैंक को पांच साल में पहली बार घाटा
जर्मनी के सबसे बड़े बैंक डायचे को 2008 की पहली तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है। संपत्ति समर्थित प्रतिभूतियों और लेवरेज्ड ऋण के एवज में 2.7 अरब यूरो (4.2 अरब डॉलर) बट्टे खाते में चले जाने की वजह से बैंक को पिछले पांच सालों में पहली बार नुकसान हुआ है। फ्रैंकफर्ट के इस बैंक को […]
कॉरपोरेट पर भी छाई महंगाई
प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सोमवार को वित्त वर्ष 2007-08 की अंतिम तिमाही के नतीजे जारी किए, जिस पर महंगाई का असर साफ देखा जा सकता है। दरअसल, कंपनी को अंतिम तिमाही में नुकसान झेलना पड़ा है। इसकी वजह कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी को माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, […]
..और रियल एस्टेट के महारथी मकान का
महंगाई की मार से रियल एस्टेट कारोबार भी अछूता नहीं रहा। डेवलपर्स को भी इन दिनों पूंजी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, ऊंची ब्याज दर और स्टील, सीमेंट की बढ़ती कीमतों की वजह से ये हालात पैदा हुए हैं। यही नहीं, महंगाई की वजह से प्रॉपर्टी की लागत भी करीब 20-25 […]
