एमएमटीसी के शुध्द लाभ में 132 प्रतिशत की वृध्दि
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी लिमिटेड ने 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 132 प्रतिशत वृध्दि के साथ 909.62 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ की घोषणा की। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी का शुध्द लाभ 38.90 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी की कुल आया 4,889.57 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,421.60 […]
हिन्दुस्तान कॉपर का शुध्द लाभ 80.37 प्रतिशत बढ़ा
हिन्दुस्तान कॉपर का 31 मार्च, 2008 को समाप्त हुई तिमाही में शुध्द लाभ पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 80.37 प्रतिशत बढ़कर 85.46 करोड़ रुपये हो गया है। इसके पीछे अधिक उत्पादन, बिक्री की मात्रा और ऊंची कीमतों को हाथ है।कंपनी का इस अवधि में कुल लाभ 96.38 करोड़ रुपये है जो पिछले […]
लोहिया उत्तर प्रदेश में लगाएगा ई-व्हीकल संयंत्र
बिजली चालित वाहनों के बाजार में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए 500 करोड़ रुपये वाला लोहिया समूह कुमाऊं क्षेत्र के औद्योगिक नगर काशीपुर में उत्पादन इकाई लगाने जा रहा है। समूह उत्तराखंड में 150 करोड़ रुपये निवेश कर यह इकाई लगाएगी। माना जा रहा है कि यह इकाई जुलाई से उत्पादन शुरू कर देगी। इस […]
अब छोटे शहरों को बीपीओ केंद्र बनने की राह पर
भारतीय बीपीओ उद्योग अगले पांच वर्षों में 5 गुणा वृध्दि की दहलीज पर होगा। फिलहाल 88,000 करोड़ रुपये वाला यह उद्योग जगत अगले पांच वर्षों में छोटे शहरों के दम पर 200,000 करोड़ रुपये में तब्दील हो जाएगा। अभी तक बेंगलुरु, मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र जैसे पहले दर्जे के शहरों में ही बीपीओ के […]
सोनी-डब्ल्यूएसजी को आईपीएल से मोटी रकम
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और खेल विपणन व प्रबंधन एजेंसी वर्ल्ड स्पोट्र्स गु्रप (डब्ल्यूएसजी) डीएलएफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से मालामाल होने के लिए तैयार हैं। दोनों कंपनियों ने ट्वेंटी20 लीग के पहले सत्र के मैचों के प्रसारण के लिए प्रसारण अधिकार शुल्क के तौर पर बीसीसीआई को 240 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है।सोनी-डब्ल्यूएसजी 18 […]
मंदी की मार सांताक्रूज एसईजेड के आभूषण कारोबार पर भी
अमेरिका से चली मंदी की बयार भारत में भी अपना असर दिखा रही है। अमेरिका को सबसे अधिक निर्यात करने वाला आभूषण उद्योग फिलहाल इसकी चपेट में सबसे ज्यादा दिख रहा है। मुंबई स्थित सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात संवर्धन क्षेत्र (एसईईपीजेड) में तो कम से कम 5 से 6 बड़ी निर्यात इकाइयां अब तक बंद हो […]
असम को पता चला अदरक का असली स्वाद
असम के पहाड़ी जिले कर्बी आंगलौंग ने अदरक उत्पादन में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की है। अदरक उत्पादक सहकारी विपणन संघ (जिन-फेड) नामक किसान संगठन के सहयोग से यहां के किसानों ने जैविक खेती से 12,500 टन अदरक पैदा किया है। यह संगठन जिले के डिप्टी कमिश्नर एम.अंगामुत्थु के दिमाग की उपज रहा है। 10,344 वर्ग […]
कच्चा तेल रेकॉर्ड स्तर पर स्थिर
एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें लगभग रेकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहीं। अमेरिकी तेल भंडार में कमी और डॉलर की कीमत में कमजोरी के चलते तेल की कीमतों में तेजी आई है। न्यू यॉर्क में मई डिलिवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का वायदा भाव 10 सेंट घटकर 114.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ […]
मार्च में सीमेंट का रेकॉर्ड उत्पादन
घरेलू सीमेंट उद्योग ने मार्च महीने में सीमेंट का रेकॉर्ड उत्पादन किया। सीमेंट उद्योग ने मार्च 2008 में 163.70 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया और यह आंकड़ा किसी एक महीने में अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन है। यह विशेषज्ञों के अनुमानों के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मार्च महीने में करीब […]
‘सीमेंट की कीमत बढ़ाने के लिए हम मजबूर हैं’
सरकारी हस्तक्षेप के बावजूद सीमेंट की कीमत में जबदस्त मांग और सीमित आपूर्ति के चलते लगातार बढ़ोतरी हुई है। सीमेंट उत्पादक कंपनियां भी उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी का तर्क देते हुए इस बढोतरी को जायज ठहरा रही हैं। अंबुजा सीमेंट के प्रबंध निदेशक ए.एल.कपूर ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ हुई विस्तृत बातचीत में संकेत […]
