थोड़े इंतजार के बाद कोयले में वायदा कारोबार
अब कोयले का भी वायदा कारोबार होगा। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) कोयले के वायदा कारोबार को शुरू करने पर विचार कर रहा है। एनसीडीईएक्स इस साल की दूसरी छमाही में इसके वायदा कारोबार को शुरू कर सकता है। अगर इस काम को अंजाम दे दिया जाता है तो इस प्रकार का यह […]
नारियल तेल की धार मजबूत
नारियल तेल की कीमतें आज 6000 रुपये प्रति क्विंटल की मनोवैज्ञानिक रेखा के पार चली गईं। बाजार के एक जानकार का मानना है कि इससे तेजी के एक नये दौर की शुरुआत हो गई है। गर्मियों की दस्तक, कम आपूर्ति और ज्यादा मांग की वजह से तैयार नारियल तेल और गरी दोनों की कीमतें 6,050 […]
त्रिपुरा के दो और जिले बर्ड फ्लू की चपेट में !
धलाई के अलावा दो अन्य जिलों में बर्ड फ्लू फैलने की खबरों के बीच त्रिपुरा सरकार ने राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि धलाई में मुर्गे-मुर्गियों को मारने का काम गुरुवार को भी जारी रहा। राज्य में अभी भी बाहर से पॉल्ट्री की खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगी हुई है।राज्य के दक्षिणी त्रिपुरा […]
बारिश और ओले से मध्दिम पड़ी तरबूज की लाली
पिछले हफ्ते बेमौसम बरसात क्या हुई, तरबूज के कारोबारी और किसानों के माथे पर बल ही पड़ गये हैं। एक ओर जहां तरबूज की अच्छी खासी तैयार फसल खेतों में ही बरबाद हो गयी, वहीं मौसम में आई ठंडक से बाजार में तरबूज की मांग भी काफी कम हो गयी है। इस बेमौसम बरसात ने […]
जिंदगी की अधूरी दास्तान
एक आत्मकथा के रूप में आडवाणी की किताब उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती है। फिलहाल देश के सबसे वरिष्ठ राजनेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी आत्मकथा में 60 साल से भी ज्यादा के अपने सार्वजनिक जीवन (राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी) के बारे में बहुत कुछ लिखा है। लेकिन उन्होंने कराची […]
आसमान छू रही है सीए की डिमांड
देसी कॉरपोरेट सेक्टर में पिछले कुछ साल से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसी बढ़ती हुई मांग को देखते हुए इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अपने छात्रों की तादाद को बढ़ाने का फैसला किया है। पिछले साल इसने रिकॉर्ड 1.25 लाख छात्रों को लिया था। इस साल तो मई और […]
बाध्यता हो पूरी, तभी मिलेगी बैंक गारंटी से छूट
हमें अपने उस सामान का रीइम्पोर्ट करवाना पड़ा, जिसे हमने एक्सपोर्ट किया था। इस बाबत हमने 14 नंवबर, 1995 को जारी हुए नोटिफिकेशन नंबर 15895 के तहत क्लीयरेंस मांगा था। हमने 17 अगस्त 2007 को बिल ऑफ इंट्री दायर की थी, लेकिन कस्टम विभाग को उस सामान के एग्जमिनेशन में थोड़ा वक्त लग गया। उन्होंने […]
पंजाब में टेक्सटाइल यूनिटों की चमक फीकी पड़ी
पंजाब में कपड़ा उद्योग की चमक फीकी पड़ती जा रही है। इस क्षेत्र की कंपनियों को कभी पंजाब का गौरव कहा जाता था, लेकिन अब इनकी हालत खस्ता है। तकनीकी रूप से पिछड़ने और नई-नई चीजों को नहीं अपनाने की वजह से कई टेक्सटाइल यूनिटें कंपनियां बंद भी हो चुकी हैं। लघु और छोटे व्यवसाय […]
आरबीआई का प्रस्ताव, बैंकों की मुसीबत
बैंकों के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तो उन पर बजट में 60 हजार करोड़ रुपये का बोझ डाला गया और अब रिजर्व बैंक के नए दिशानिर्देशों की वजह से उन्हें 800 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े सकते हैं। दरअसल, रिजर्व बैंक ने कर्ज वसूली के नियमों फेरबदल करने […]
ओबीसी कोटे पर कोर्ट की मुहर
यह बात अब साफ हो गई है कि केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए 27 फीसदी सीटों का आरक्षित किया जाना संविधान की मूल भावना के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं है। इन संस्थानों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए पहले […]
