रिलायंस रिटेल खोलेगी नए स्टोर
रिलायंस रिटेल ने छोटे और मझोले शहरों में कई ब्रांडों के स्टोर खोलने की योजना बनाई है, लेकिन कंपनी के दो अधिकारियों का कहना है कि बड़े पैमाने पर कीमत वाले ब्रांडों के लिए इस श्रेणी में विस्तार करना काफी तेज हुआ है। एक सूत्र के अनुसार यह योजना अभी भी विचाराधीन है और संभावना […]
मुख्यमंत्री पर जल्द फैसला लेंगी सोनिया
गहलोत ने सोनिया गांधी से माफी मांगी, नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, सचिन पायलट भी सोनिया से मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिलहाल अपने पद को बरकरार रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर निकलने का फैसला किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष […]
को-वर्किंग स्पेस ने की वापसी
बारिश वाले दिन सुबह 11 बजे, नोएडा सेक्टर 62 में स्थित एक चार मंजिला को-वर्किंग स्पेस ‘आकाश’ में खूब चहलकदमी है। 800 सीटों वाला यह को-वर्किंग स्पेस अक्टूबर 2021 में महामारी के बीच में खुला था। अब यहां 80 फीसदी जगह भर गई है। ऑफिस के अलावा जो जगह खाली है, उसमें एआई-सक्षम स्मार्ट टीवी, […]
हरियाणा में उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार
हरियाणा में रोजगार के ढांचे में ही उसकी चुनौती है। दरअसल इस राज्य में वेतनभोगी कर्मचारियों का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में हरियाणा वेतनभोगी नौकरी मुहैया कराकर अपने राज्य के लोगों को तो बड़ा फायदा पहुंचाता ही है, साथ ही भारत के अन्य हिस्सों से भी लोगों को आकर्षित करता है। इससे हरियाणा में बेहतर […]
पड़ोसियों को साधने में सफल हो सकती हैं सरकारी पहल
थोड़ी सी रचनात्मकता और प्रयोगधर्मिता के दम पर गति शक्ति और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति पड़ोसी प्रथम की हमारी नीति का आधार स्तंभ बन सकती हैं। बता रहे हैं श्याम सरन भारत सरकार ने सुधार के मोर्चे पर दो उल्लेखनीय पहल की हैं। इनका आगाज तो बहुत सफलतापूर्वक हुआ है और यदि इन्हें अपेक्षित रूप से […]
महंगा पड़ता निर्णय
केद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को तीन महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले को उचित ठहराना मुश्किल लगता है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पांच किलोग्राम चावल या गेहूं नि:शुल्क दिया जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत अप्रैल 2020 में महामारी के शुरुआती दौर में की […]
आईटी क्षेत्र में तेज रहेगा नौकरी छोड़ने का सिलसिला
चालू वित्त वर्ष में भी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र को कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अब तो आईटी उद्योग अन्य उद्योगों के हाथों अपनी प्रतिभा यानी कुशल कर्मचारियों को गंवा रहा है। भारतीय आईटी उद्योग में 2022 में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 25.2 फीसदी थी और […]
कारोबारी मंदी और जंग से तिरुपुर हुआ तंग
देश में परिधान के सबसे बड़े ठिकाने तिरुपुर को चालू वित्त वर्ष के दौरान निर्यात मांग में 30 से 40 फीसदी गिरावट आने की आशंका है। अमेरिका में मंदी और यूरोप में युद्ध के कारण निर्यात को असली झटका लगा है। वित्त वर्ष 2021-22 में तिरुपुर से निर्यात 34 फीसदी बढ़ गया था। मगर इस […]
गैर-जरूरी आयात पर बंदिश जरूरी
भारतीय उद्योग जगत के प्रमुखों को उम्मीद है कि सरकार रुपये की गिरावट थामने के लिए तत्काल कदम उठाएगी। इस साल अभी तक डॉलर के मुकाबले रुपये में 9.2 फीसदी की नरमी आ चुकी है, जिससे कंपनियों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। रुपये में गिरावट और कारोबार पर इसके असर के बारे […]
चालू खाते के घाटे में इजाफा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जून तिमाही में भारत के चालू खाते के घाटे में खासी वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून के दौरान देश का चालू खाते का घाटा 23.9 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 2.8 फीसदी हो गया। इससे पिछली तिमाही यानी […]
