घटती वृद्धि दर कितनी चिंताजनक
दशक के उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई ने वैश्विक केंद्रीय बैंकों को ब्याज दर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे कैलेंडर वर्ष 2022 की शुरुआत में दुनिया भर के शेयर बाजारों की अवधारणा पर चोट पहुंचाई। बढ़ती महंगाई के कारण वस्तुओं व सेवाओं की मांग में कमी और केंद्रीय बैंकों की नीतियों के कारण गोल्डमैन […]
अगस्त में वाहनों की बिक्री रही दमदार
देश की अर्थव्यवस्था का मापक माने जाने वाले भारत के वाहन क्षेत्र में अच्छी वृद्धि रही है। यह सालाना आधार पर अगस्त में बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेमीकंडक्टर की किल्लत कम होने से अहम त्योहारी सीजन से पहले कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है। त्योहारी सीजन बुधवार को गणेश चतुर्थी […]
जियो को ताकत देगी क्वालकॉम
चिप डिजाइन करने वाली वैश्विक कंपनी क्वालकॉम इंक रिलायंस जियो के ओपन आरएएन 5जी नेटवर्क के परीक्षण के लिए अपने चिपसेट प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए जियो के साथ करीबी से काम कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रिलायंस अपना स्वदेशी नेटवर्क तैयार कर रही है और वह कोर एवं रेडियो सहित अपना […]
आईटी कंपनियों में प्रति कर्मचारी राजस्व घटा
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में ऑफशोरिंग पर खर्च बढ़ने, कहीं से भी काम करने की छूट और फ्रेशर की सर्वाधिक नियुक्ति का प्रति कर्मचारी राजस्व पर असर दिखने लगा है। प्रति कर्मचारी राजस्व को कर्मचारी उत्पादकता का एक प्रमुख पैमाना माना जाता है। पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान शीर्ष आईटी कंपनियों के प्रति कर्मचारी औसत […]
लक्ष्मण नरसिम्हन ने दिया इस्तीफा
रेकिट बेंकिजर ग्रुप पीएलसी के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) लक्ष्मण नरसिम्हन ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 30 सितंबर से प्रभावी होगा। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों से अमेरिका वापस जाने के कारण इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। कंपनी ने कहा है कि निकेंड्रो दुरांटे फिलहाल […]
सीसीआई से बात कर रही ज़ी
सोनी एंटरटेनमेंट के साथ अपने परिचालन के विलय के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी हासिल करने के लिए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज आयोग के साथ बातचीत कर रही है। ज़ी ने टीवी व्यूअरशिप बाजार हिस्सेदारी के आंकड़ों का हवाला दिया है जिससे पता चलता है कि विलय के बाद गठित इकाई के पास टीवी […]
बैंकों, वित्तीय संस्थानों ने घटाया वृद्धि दर अनुमान
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने के अगले ही दिन आज कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अपने अनुमान कम कर लिए हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, गोल्डमैन सैक्स, सिटीग्रुप और रेटिंग एजेंसी मूडीज […]
लक्ष्य से ज्यादा प्रत्यक्ष कर संग्रह!
केंद्र सरकार को इस वित्त वर्ष में 30 अगस्त तक 4.8 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर मिल चुका है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3.6 लाख करोड़ रुपये से33 फीसदी अधिक है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने आज इसकी जानकारी दी। गुप्ता ने कहा कि […]
ट्विटर ने शुरू कर दी EDIT BUTTON की टेस्टिंग, 1 अप्रैल से हो रहा था इस पर काम
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने (Twitter) अपने यूजर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद सबसे खास फीचर ‘एडिट बटन’ (Edit Button) पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी का ये फीचर प्लेटफॉर्म पर ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स (Twitter Blue subscribers) के लिए कुछ ही हफ्तों में जारी हो जाएगा। Twitter Blue की सुविधा अभी केवल अमेरिका, कनाडा, […]
शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 770 अंक टूटा, निफ्टी 17,600 के नीचे बंद
घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 770 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 770.48 अंक यानी 1.29 प्रतिशत […]
