यूपी के 43 जिलों में खुलेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन
उत्तर प्रदेश में तेजी से चलन में आ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा के लिए फास्ट चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इसकी शुरुआत की गयी है। इस फास्ट चार्जिंग स्टेशनों पर बैटरी चालित वाहन महज 50 मिनट में ही चार्ज हो जाएंगे। प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक पहले लखनऊ, कानपुर, […]
स्टार्ट्अप कंपनी सर्विफाई ने 520 करोड़ रुपये जुटाए
कई बाजारों में स्मार्टफोन विक्रेताओं के लिए उपकरणों के रखरखाव का प्रबंधन करने वाली कंपनी सर्विफाई ने 520 करोड़ रुपये जुटाए हैं। स्टार्टअप ने यह पैसा एक अरब डॉलर से कुछ कम के मूल्यांकन पर जुटाया है। सर्विफाई वैश्विक ब्रांड सैमसंगऔर एप्पल को सेवाएं देती है। कंपनी के संस्थापक श्रीवत्स प्रभाकर ने बताया कि अगर […]
दिल्ली में 2025 तक करीब 80 फीसदी बसें होंगी इलेक्ट्रिक
दिल्ली सरकार ई-बसें खरीदने पर जोर दे रही है। दिल्ली सरकार के बस बेड़े में ई-बसों की हिस्सेदारी 2025 तक बढ़कर 80 फीसदी तक हो सकती है। अभी यह हिस्सेदारी महज 3.4 फीसदी है। सरकार ने ई-वाहन नीति के तहत 2024 तक दिल्ली में कुल वाहनों में ई-वाहनों की हिस्सेदारी 25 फीसदी करने का लक्ष्य […]
एकसाथ छह मोर्चों पर काम कर रही है सरकार, गरीबों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार एक साथ छह मोर्चों पर काम कर रही है और रिकॉर्ड निवेश कर रही है। मोहाली में ‘‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि भारत […]
टीवीएस ने दोपहिया स्टार्टअप ड्राइवएक्स की खरीदी 48 प्रतिशत हिस्सेदारी
वाहन कंपनी टीवीएस मोटर ने बुधवार को 85 करोड़ रुपये में नारायण कार्तिकेयन के स्वामित्व वाले दोपहिया स्टार्टअप ‘ड्राइवएक्स’ में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की। कार्तिकेयन देश के पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि वह एनकेआरएस मोबिलिटी मिलेनियल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एनएमएमएसपीएल) में 48.27 प्रतिशत हिस्सेदारी का […]
भारत बायोटेक का रोटावैक टीका नाइजीरिया में लगेगा
भारत बायोटेक ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी रोटावायरस ओरल वैक्सीन (टीका) रोटावैक को नाइजीरिया में पेश किया है। यह वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारी डायरिया से बचाती है। इस समय रोटावायरस से दुनिया में होने वाली मौतों में नाइजीरिया की 14 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नाइजीरिया में हर साल पांच साल से कम उम्र के […]
आईसीसी वनडे रैंकिंग : गिल 45 स्थान की छलांग के साथ 38वें स्थान पर, बाबर आजम शीर्ष पर
भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 45 स्थान की छलांग लगाकर आईसीसी की बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस 22 वर्षीय बल्लेबाज ने जिंबाब्वे के खिलाफ हाल में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने हरारे में खेले गए आखिरी वनडे मैच में इस प्रारूप […]
महामारी के प्रभाव में कमी के साथ छात्रों के लिए वीजा नियमों में ढ़ील
चीन ने वीजा देने पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। लगभग दो साल पहले कोविड-19 महामारी की शुरुआत के दौरान विदेशी छात्रों और अन्य को जारी किये गए वीजा काफी संख्या में निलंबित कर दिए गए थे। भारत में चीन के दूतावास की वेबसाइट ने कहा कि यह प्रक्रिया […]
शेयर बाजार में मामूली तेजी
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के दिन तेजी देखने को मिली। 50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 27.45 अंको की बढ़ोतरी के साथ 17604.95 पर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.16 फीसदी की तेजी आई। 30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 54.13 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.09 […]
मप्र में भारी बारिश के बाद राहत कार्य जारी
मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, राजगढ़, गुना, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम और जबलपुर जिलों में बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार सुबह तक हुई 48 घंटों की लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयीं। अकेले भोपाल शहर में 36 घंटे में 13 इंच से अधिक […]
