facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : बीएस संवाददाता

लेख

लंबा संघर्ष

अगस्त माह में सात फीसदी की खुदरा मुद्रास्फीति की दर ने अ​धिकांश विश्लेषकों को सकारात्मक ढंग से चौंकाया। चूंकि कीमतों में इजाफा व्यापक आधार पर था इसलिए संभव है कि आने वाले महीनों में भी दरें ऊंची बनी रहेंगी। उदाहरण के लिए अगस्त में प्रमुख अनाजों की कीमतें 9.57 फीसदी बढ़ीं जबकि स​​ब्जियों की कीमतों […]

बैंक

एनपीएस छोड़ने के मानक किए शिथिल

 बीमा नियामक ने आज कहा है कि उसने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीए) से मिले धन से सालाना एन्युटी उत्पाद लेने के लिए वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अलग प्रस्ताव फॉर्म भरने की जरूरत में ढील दी है। नियामक ने कहा है कि इस तरह से एनपीएस से बाहर निकलने को एन्युटी उत्पाद खरीदने के प्रस्ताव के रूप […]

अर्थव्यवस्था

बुरे दौर से गुजर रहा विनिर्माण क्षेत्र

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों की पिछले साल की वृद्धि से तुलना करने पर पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र बहुत संकट के दौर से गुजर रहा है। जुलाई में जहां इसमें पिछले साल की समान अवधि से 3.2 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि कोविड के पहले के साल 2019-20 के समान महीने से तुलना […]

अर्थव्यवस्था

रुपया खुद रखेगा ध्यान भारत नहीं कर रहा बचाव

 भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत रुपये का बचाव नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक केवल आवश्यक कदम उठा रहा है, जिससे कि रुपये की चाल क्रमिक और बाजार धारणा के अनुरूप रहे। माइंडमाइन सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि […]

अर्थव्यवस्था

चाबहार बंदरगाह वार्ता मध्यस्थता पर अटकी

 इस सप्ताह शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा से पहले भारत और ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह के उपयोग के लिए दीर्घकालिक समझौते पर बातचीत रुक गई है। बिज़नेस स्टैंडर्ड को पता चला कि इसका कारण विवाद समाधान तंत्र पर मतभेद होना बताया जा रहा है। हाल […]

अर्थव्यवस्था

एमएसएमई का बकाया चुकाएं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बड़ी कंपनियों से कहा कि वे सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के बकाये का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि छोटे कारोबार को सरकार के साथ ही बड़ी स्थापित फर्मों से बराबर सहयोग की जरूरत है। हीरो माइंडमाइन सम्मेलन में केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, ‘एमएसएमई को समर्थन […]

ताजा खबरें

राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति जारी करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में उत्पादों के निर्बाध आवागमन को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति जारी करेंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को व्यापार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री 17 सितंबर को देश की लॉजिस्टिक नीति पेश करने […]

अंतरराष्ट्रीय

भारतीय पर्यटकों अपनी ओर खींचने की कोशिश में लगा रूस

कोविड के बाद से लगातार चुनौतियों से जूझ रहा पर्यटन उद्योग अब पटरी पर आने लगा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रयास पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई पर जाने के संकेत भी दे रहे हैं। देश में विदेशी पर्यटकों को लाने के प्रयास किये जा रहे हैं तो विदेशों में भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर खींचने […]

ताजा खबरें

टोल प्लाजा को स्वचालित नंबर प्लेट प्रणाली में बदलने की योजना में काम जारी: गडकरी

सरकार टोल प्लाजा की जगह स्वचालित ‘नंबर प्लेट पहचान प्रणाली’ के उपयोग के लिए ‘प्रायोगिक परियोजनाओं’ पर काम कर रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से वाहन मालिकों के बैंक खातों से सीधे शुल्क की कटौती की जा सकेगी।  […]

ताजा खबरें

NFRA ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पर लगाया 3 साल का प्रतिबंध

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) ने वित्तीय ऑडिट में चूक के लिए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान ग्वार गम पाउडर बनाने वाली कंपनी विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के वित्तीय ऑडिट में चूक के लिए लगाया गया।  एनएफआरए को अगस्त 2021 में बाजार नियामक […]

1 … 611 612 613 614 615 … 4,560
Advertisement
Advertisement