डिजिटल कर करार पर आपत्ति
भारत तथा जी 24 समूह के अन्य सदस्य देशों ने वैश्विक कर समझौते पर की इस शर्त पर कड़ी आपत्ति जताई है कि भविष्य में डिजिटल सेवाओं पर इक्वलाइजेशन कर जैसा कोई भी कर या शुल्क नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शर्त उनके संप्रभु अधिकारों के खिलाफ है। विकासशील देशों का कहना है […]
बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च की नई डिपॉजिट स्कीम, मिलेगा 6 फीसदी तक ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने घरेलू खुदरा मियादी जमा पर छह प्रतिशत तक की ब्याज दर की पेशकश करते हुए एक नयी जमा योजना शुरू की है। बीओबी ने मंगलवार को विज्ञप्ति में कहा कि ‘बड़ौदा तिरंगा जमा योजना’ भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश की गई है। यह ऊंची ब्याज दरों […]
रेलवे ने दी फेरीवालों को ट्रेन, स्टेशनों पर सामान बेचने की अनुमति
रेलवे ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत फेरीवालों को ट्रेनों में अपना सामान बेचने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके साथ ही रेलवे द्वारा इन हॉकर या फेरीवालों को स्टेशनों और ट्रेनों में अपना सामान बेचने के लिए डिजाइनर गाड़ियां और कंटेनर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस साल […]
चार कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 7.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चार कारोबारी सत्रों में लाभ में रहा है। इससे निवेशकों की पूंजी 7.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है। इसी के साथ लगभग चार महीने बाद सेंसेक्स 60,000 अंक के स्तर के पार कर गया। पिछले […]
फसल वर्ष 2021-22 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 31.57 करोड़ टन रहने का अनुमान
भारत का गेहूं उत्पादन 2021-22 के फसल वर्ष में लगभग तीन प्रतिशत घटकर 10 करोड़ 68.4 लाख टन रहने का अनुमान है। वहीं कुल खाद्यान्न उत्पादन के 31 करोड़ 57.2 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। ‘लू’ के कारण गेहूं के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब और […]
साझा चार्जर की संभावना तलाशने को लेकर विशेषज्ञ समूहों का गठन करेगी सरकार
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार मोबाइल, टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक ही चार्जर की संभावना तलाशने को लेकर विशेषज्ञ समूहों का गठन करेगी। ये समूह दो महीनों में विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगे। उद्योगों से जुड़े पक्षों के साथ बैठक के बाद सचिव ने कहा कि […]
सुरक्षा कवच के साथ मटकी फोड़ने उतरेंगे गोविंदा
कोरोना काल की पाबंदियां हटने के कारण महाराष्ट्र में दो साल बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दही हांडी की पूरी तैयारी हो गई है। लेकिन गोविंदा पथकों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार सभी गोविंदा पथकों को 10-10 लाख रुपये का बीमा देगी और राजनीतिक दलों ने भी उनका बीमा कराया […]
भारत में पेट्रोल डीजल की मांग में 7.7 फीसदी वृद्धि का अनुमान
भारत में पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की मांग 2023 में 7.73 प्रतिशत बढ़ सकती है। यह दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ेगी। तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की दैनिक मांग 2022 में 47.7 लाख […]
रूपया 29 पैसे चढ़कर 79.45 प्रति डॉलर पर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 के भाव पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण घरेलू शेयरों में भारी लिवाली तथा विदेशी पूंजी का सतत निवेश जारी रहना था जिसके चलते निवेशकों की निवेश धारणा और मजबूत हुई। बाजार सूत्रों ने […]
बच्चों के लिए टिकट बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं: रेलवे
भारतीय रेल ने बुधवार को स्पष्ट किया कि ट्रेन से यात्रा करने वाले बच्चों के लिए टिकट बुकिंग के नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुछ खबरों तथा सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि एक से चार साल तक के बच्चों से अब वयस्क के बराबर किराया वसूला जाएगा। जिसके […]
