डीमैट खाते खोलने की धीमी पड़ी रफ्तार
शेयर बाजार में गिरावट के कारण नए निवेशकों का जोश भी ठंडा पड़ता दिख रहा है। यही वजह है कि जून में केवल 17.9 लाख नए डीमैट खाते खुले, जो फरवरी 2021 के बाद सबसे कम संख्या है। उद्योग भागीदारों का कहना है कि शेयर बाजार 13 महीने के सबसे निचले मुकाम पर है और […]
रुपये में व्यापार की अनुमति
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारत तथा अन्य देशों के बीच व्यापारिक सौदों का निपटान रुपये में करने की इजाजत दे दी है। इस कदम का मकसद रूस तथा श्रीलंका जैसे देशों के साथ निर्यात एवं आयात के सौदे स्थानीय मुद्रा में करने की सहूलियत देना है। आरबीआई ने आज जारी अधिसूचना में कहा, ‘वैश्विक […]
ब्याज में बढ़त नहीं तो भी छोटी बचत सही
लगातार बढ़ती ब्याज दरों के बीच माना जा रहा था कि छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज की दर भी बढ़ा दी जाएगी। मगर 30 जून की घोषणा में सरकार ने ऐसा नहीं किया। इन योजनाओं में निवेश के इच्छुक लोगों को यह जरूर देख लेना चाहिए कि स्थिर आय देने वाली दूसरी योजनाएं […]
अगर हैं बुजुर्ग तो लें कर पर छूट भरपूर
आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 है, जिसमें अब तीन हफ्ते से भी कम वक्त बचा है। इसलिए करदाताओं को अब कर छूट से जुड़े दस्तावेज इकट्ठे करना और कर तथा रिटर्न भरने के नियमों से वाकिफ होना शुरू कर देना चाहिए। बुजुर्ग करदाता या वरिष्ठ नागरिकों को इस मामले में जल्दी […]
टीसीएस को अमेरिका से दम
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के लिए वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही मिश्रित रही और जहां राजस्व अनुमान अच्छा रहा, वहीं मार्जिन को लेकर कुछ हद तक निराशा हाथ लगी। लेकिन बड़ी चिंता इस तथ्य को लेकर है कि वृहद आर्थिक दबाव पहले से ही यूरोप को प्रभावित कर रहा है। कंपनी का कहना है […]
मल्टीप्लेक्स: शानदार रहेगी पहली तिमाही
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान मल्टीप्लेक्स के वित्तीय नतीजे के बारे में विश्लेषकों ने मिलेजुले अनुमान जाहिर किए हैं। मीडिया क्षेत्र पर नजर रखने वाले विश्लेषकों की ओर से पिछले दिनों कई रिपोर्ट जारी किए गए हैं। कोविड वैश्विक महामारी के कारण पिछले दो वर्षों के दौरान परिचालन बाधित होने के बाद […]
छुट्टी पर गए इंडिगो के टेक्नीशियन, वेतन बढ़ाने की मांग
प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो के विमान टेक्नीशियनों ने वेतन बढ़ाने की मांग के साथ बीमारी का बहाना बनाकर शुक्रवार से छुट्टी पर चले गए हैं। इससे महज दो दिन पहले विमानन कंपनी ने अपने पायलटों और केबिन क्रू के वेतन को आंशिक तौर पर बहाली की थी। एक उद्योग सूत्र ने कहा कि हैदराबाद में […]
जेएसडब्ल्यू की पीई, विदेशी बैंकों से बात
अक्षय ऊर्जा फर्म मित्रा एनर्जी के अधिग्रहण के लिए जेएसडब्ल्यू समूह ने अमेरिकी दिग्गज अपोलो ग्लोबल समेत कई अन्य प्राइवेट इक्विटी फंडों से बातचीत शुरू की है। यह अधिग्रहण 2 अरब डॉलर के एंटरप्राइज वैल्यू से कम पर होगा और इसकी घोषणा अगले महीने होगी। बैंकिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी। जेएसडब्ल्यू समूह की इकाई […]
स्पेक्ट्रम से अदाणी को मिलेगी गति
अधिकतर राज्यों में अपनी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और विनिर्माण इकाइयों के साथ अदाणी समूह आगामी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेने जा रहा है। कंपनी केवल प्राइवेट नेटवर्क के लिए स्पेक्ट्रम हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी जहां मौजूदा दूरसंचार ऑपरेटरों के बीच तगड़ी प्रतिस्पर्धा दिखने के आसार हैं। उनका मानना है कि उनका 40 फीसदी […]
रेलवे : इनविट से मुद्रीकरण के आसार कम
केंद्र सरकार संपत्ति मुद्रीकरण के अपने लक्ष्य को लेकर उत्साहित है, लेकिन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) के माध्यम से भारतीय रेलवे की 18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति मुद्रीकरण योजना के मूर्त रूप लेने की संभावना कम है। सरकार की 6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति मुद्रीकरण योजना में रेलवे का अंशदान दूसरे स्थान पर (26 […]
