राकेश झुनझुनवाला (1960-2022) : हर हाल में सफल रहने का माद्दा
जब मैं राकेश झुनझुनवाला का नाम सुनता हूं तब मेरे दिमाग में उनको लेकर जो पहली चीज आती है, वह देश के प्रति उनकी प्रेम की भावना के साथ ही बाजार, दोस्तों और जिंदगी के लिए उनका प्यार है। राकेश एक व्यक्ति के ओहदे से कहीं ऊपर थे। उनकी सबसे अच्छी बात यह थी कि […]
राकेश झुनझुनवाला (1960-2022) : कभी कमाया करते थे केवल 60 रुपये…
करीब चार दशक पहले राकेश झुनझुनवाला युवा ट्रेनी चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और उन्हें केवल आने-जाने का खर्च मिलता था, वह भी 60 रुपये। 60 रुपये में से भी 15 रुपये कट जाते थे और उनके हाथ में महज 45 रुपये आते थे। मगर झुनझुनवाला इसमें भी ज्यादा से ज्यादा बचत करने की कोशिश करते थे। […]
जल्द आएंगे सस्ते 5जी स्मार्टफोन
सवाल जवाब चिप बनाने वाली वैश्विक कंपनी क्वालकॉम भारतीय मोबाइल चिप बाजार में अग्रणी स्थिति में है। वह प्रमुख मोबाइल उपकरण विनिर्माताओं और दूरसंचार कंपनियों के साथ काम कर रही है। क्वालकॉम के अध्यक्ष (भारत एवं सार्क) राजन वागड़िया ने सुरजीत दास गुप्ता से बातचीत में 5जी परिवेश और विभिन्न ब्रांडों के बीच उपभोक्ता आधार […]
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन
शेयर बाजार के सबसे अमीर निवेशकों में शुमार राकेश झुनझुनवाला का आज निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि 62 साल के दिग्गज निवेशक की मधुमेह और गुर्दे की समस्या अनियंत्रित हो गई थी। सुबह पौने सात बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। […]
मुनाफा वृद्धि की घटी रफ्तार
पहली तिमाही के नतीजों की समीक्षा ► चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर कंपनियों का ► कुल मुनाफा 22.4 फीसदी बढ़ा ► बैंक, गैर-बैंकिंग ऋणदाता, तेल एवं एफएमसीजी फर्मों का अहम योगदान ► बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में कुल मुनाफा 16.9 फीसदी घटा कंपनियों की आय चालू वित्त […]
उत्तर प्रदेश: विदेशी दूतावासों में भी खोले जाएंगे ओडीओपी के शोरूम
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के शोरूम अब विभिन्न देशों के दूतावासों में भी खोले जाएंगे। दूतावासों के इन शोरूमों में ओडीओपी के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। देश में कई शहरों के पेट्रोल पंपो पर भी ओडीओपी के एक्सक्लूसिव शोरूम खोले जाएंगे। प्रदेश के लघु उद्यम, […]
महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, शिंदे जल्द करेंगे अयोध्या दौरा
लम्बे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम गृह विभाग आवंटित कर दिया। नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर अपनी दो सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री […]
धार में बांध की दीवार ढही, जल भराव तेज
मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी तहसील के जिस निर्माणाधीन कारम बांध में शनिवार को पानी का रिसाव शुरू हुआ था, रविवार शाम को उससे पानी का बहाव बहुत तेज हो गया। बांध में रिसाव के बाद उसकी एक दीवार को तोड़कर पानी बाहर निकालने के लिए बाईपास मार्ग बनाया गया था लेकिन उस […]
यूएसडीए ने बढ़ाया गेहूं का वैश्विक उत्पादन अनुमान, भारत के लिए संभव हो सकता है आयात
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) की ताजा (12 अगस्त) रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर गेहूं के उत्पादन अनुमान में बढोतरी की गई है। जिसकी वजह से गेहूं की कीमतों पर शुक्रवार को सीबोट में दबाव दिखा। यूएसडीए के इन अनुमानों का असर कीमतों पर आगे भी बने रहने की संभावना है। यूएसडीए के मुताबिक वर्ष 2022 -23 में वैश्विक […]
एनएसई के एमडी और सीईओ बने आशीष चौहान
देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयरधारकों ने प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में आशीष कुमार चौहान की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एनएसई ने रविवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, एनएसई की साधारण आम सभा 11 अगस्त को आयोजित की गई […]
