चालू खाते का घाटा स्थिर रहेगा: दास
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गनर्वर शक्तिकांत दास ने आज कहा कि देश का चालू खाते का घाटा (सीएडी) स्थिर रहेगा और इसकी भरपाई के लिए जरूरी रकम सामान्य पूंजी आवक से ही मिल जाएगी। अधिक व्यापार घाटे की वजह से भारत का चालू खाते का घाटा दिसंबर 2021 में समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान […]
‘केवल छोटे किसानों से हो धान खरीदारी’
सरकारी गोदामों में पड़े जरूरत से ज्यादा चावल को संभालने के इरादे से कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) ने धान की तयशुदा खरीद केवल छोटे और सीमांत किसानों से करने का सुझाव दिया है। खरीफ सत्र 2022-23 की अपनी नई मूल्य नीति रिपोर्ट में आयोग ने कहा है कि बाकी किसानों से केवल 2 […]
चार बैंकों ने महंगा किया कर्ज
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रीपो दर में 50 आधार अंक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आज आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कुछ बैंकों ने बाह्य बेंचमार्क से जुड़े कर्ज की ब्याज दर में 50 आधार अंक का इजाफा कर दिया। निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने बाह्य […]
81 इकाइयों में होगी अक्षय ऊर्जा क्षमता
महत्त्वाकांक्षी 500 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने और कोयले की मांग व आपूर्ति में अंतर से हर साल आने वाले संकट से बचने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने 81 ताप बिजली इकाइयों को चिह्नित किया है, जिन्हें 2026 तक कोयले की जगह अक्षय ऊर्जा क्षमता में तब्दील कर दिया जाएगा। इसमें […]
विनिवेश पर क्षमता निर्माण
केंद्र सरकार विभिन्न सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसयू) में निजीकरण के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण पर विचार कर रही है। इसका मकसद नई सार्वजनिक उद्यम (पीएसई) नीति, 2021 को गति देना है। एक अधिकारी ने कहा कि निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) मंत्रालयों को विनिवेश संबंधी उपायों और विश्लेषण व […]
ऐबट पर 5 वर्ष का प्रतिबंध
तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (टीएनएमएससी) ने अपनी निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लेने के दौरान कथित रूप से ‘तथ्य छिपाने’ के मामले में फार्मा क्षेत्र की दिग्गज ऐबट हेल्थकेयर को पांच साल के लिए कालीसूची में डाल दिया है। कंपनी ने कथित तौर पर तमिलनाडु की खरीद एजेंसी की निविदा प्रक्रिया में इस जानकारी का खुलासा […]
बुनियादी धारणा मजबूत : सीईए
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने आज कहा कि सरकार ‘लचीले एवं निपुण’ नीति निर्माण के माध्यम से मौजूदा वृहद आर्थिक चुनौतियों से निपटने को तैयार है। वित्त मंत्रालय और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि निकट अवधि के हिसाब से तमाम चुनौतियां […]
वैकल्पिक बोर्ड का गठन करेगा येस बैंक
येस बैंक के बोर्ड ने पुनर्गठन योजना मार्च 2020 को लागू करने के बाद उल्लेखनीय प्रगति हासिल करने और पुनरुद्धार होने के बाद एक वैकल्पिक बोर्ड के गठन की सिफारिश की है। अपने सबसे बड़े शेयरधारक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की सिफारिश पर मौजूदा बोर्ड ने निजी क्षेत्र के इस बैंक के लिए एक वैकल्पिक […]
प्रतिफल में सख्ती से बेहतर होगा डेट एमएफ
बुधवार को 10 वर्षीय सरकारी प्रतिभूति का प्रतिफल घट गया जबकि आरबीआई ने रीपो दर 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.90 फीसदी कर दिया। पिछले कारोबारी सत्र में 10 वर्षीय सरकारी प्रतिभूतियों का प्रतिफल 40 महीने के उच्चस्तर 7.518 फीसदी पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों ने कहा कि महंगाई के उच्च जोखिम को देखते हुए बॉन्ड […]
बढ़ती दरों से रियल्टी, वाहन फर्मों पर चोट
आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में आज की गई वृद्धि से रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। महामारी के उबरने के प्रयास में जुटी इन कंपनियों पर ब्याज दर वृद्धि से फिर दबाव पड़ेगा और बिक्री में कमी आएगी, क्योंकि आवास एवं वाहन ऋण महंगे हो जाएंगे। रियल एस्टेट परामर्श फर्म एनारॉक […]
