दवा कंपनियों के मार्जिन पर दबाव!
भारतीय औषधि कंपनियां वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में औसत वृद्धि दर्ज कर सकती हैं जिसे घरेलू बाजार में दमदार वृद्धि से बल मिलेगा। हालांकि कच्चे माल में तेजी और भाड़े की लगात अधिक होने के अलावा अमेरिकी कारोबार में मूल्य निर्धारण संबंधी दबाव जारी रहने से दवा कंपनियों के समग्र प्रदर्शन को झटका […]
चीनी निर्यात रिकॉर्ड 95 लाख टन रहने का अनुमान
अक्टूबर में शुरू हुए चालू विपणन सीजन में भारत से चीनी का निर्यात रिकॉर्ड 95 लाख टन रहने की उम्मीद है, लेकिन इससे शायद घरेलू कीमतों में तेज इजाफा न हो, क्योंकि उत्पादन उम्मीद से बेहतर होने के आसार हैं। केंद्र सरकार ने यह उम्मीद जताई है। सरकार ने कहा है कि वर्ष 2021-22 में […]
‘शराब संबंधी मसले हल हों, वरना व्यापार सौदे एकतरफा होंगे’
बीएस बातचीत कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) के महानिदेशक विनोद गिरि ने भारतीय उद्योग का प्रतिनिधित्व किया है, जिसने ऑस्ट्रेलिया के साथ अंतरिम व्यापार सौदे के लिए वाइन और स्प्रिट के संबंध में प्रमुख मसले सामने रखे हैं। एक ओर वाइन पर समझौता किया जा चुका है, वहीं दूसरी ओर शराब पर अब […]
पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की सुविधा के लिए बड़े शहरों में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। प्रदेश में रोगों की प्रभावी रोकथाम के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा लखनऊ में खोली जाएगी। प्रदेश में सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण अभियान के तहत इंसास राइफलें खरीदी जाएंगी और होमगार्ड अधिकारियों को पिस्टल से लैस […]
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण जांच के लिए अभियान
दिल्ली सरकार प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ बुधवार से विशेष अभियान चलाने जा रही है, जिसके तहत जहां भी पर्यावरण के नियमों का पालन नहीं होगा, उन औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने 12 अप्रैल से प्रदूषण कम करने के लिए एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत अब […]
बंगाल, यूपी और असम में मार्च में 8 फीसदी से अधिक रही मुद्रास्फीति
तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और असम में मार्च महीने में 8 फीसदी से अधिक खुदरा मूल्य मुद्रास्फीति दर्ज की गई जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 6.95 फीसदी था। पश्चिम बंगाल में तो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 2021-22 के अंतिम महीने में 8.85 फीसदी के साथ 9 फीसदी के करीब पहुंच गई थी। […]
गतिशक्ति से डीएफसी को मिलेगी गति
प्रधानमंत्री का गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, जिसे बुनियादी ढांचे के हर विभाग द्वारा अपनाया जा रहा है, समर्पित मालवहन गलियारे (डीएफसी) का तेजी से कार्यान्वयन सक्षम करने जा रहा है। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि कई दौर की बैठकों के बाद भारतीय रेलवे प्रस्तावित पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण डीएफसी के कुछ हिस्सों के लिए वैकल्पिक मार्गों […]
आईएमएफ ने घटाया वृद्घि अनुमान
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने ताजे वल्र्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्घि अनुमान को घटाकर 8.2 फीसदी कर दिया। इसके पीछे एजेंसी ने तर्क दिया है कि उच्च जिंस कीमतों का असर निजी खपत और निवेश पर पड़ेगा। यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए […]
उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति पर ध्यान देना आवश्यक
मौद्रिक नीति के मूल में यह बात है कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया जाए अथवा विनिमय दर को। पिछले दशकों में एक दलील यह भी थी कि विनिमय दर को स्थिर बनाकर हमने घरेलू कीमतों को स्थिर कर दिया है। मुद्रास्फीति को लक्षित करने का विकल्प कभी नहीं चुना गया क्योंकि कई अन्य पहलुओं पर […]
संपूर्ण देश में दर्शक बटोरने वाली फिल्मों का उदय
एस एस राजमौलि की फिल्म ‘आरआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है। यह फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों की काल्पनिक कहानी ऌपर आधारित है। इस फिल्म में मुख्य किरदार एन टी रामाराव जूनियर और राम चरण ने निभाए हैं। यह आमिर खान की ‘दंगल’ (2016) और राजमौलि की ही फिल्म […]
