भारतीय अर्थव्यवस्था बाह्य नकारात्मक असर से अछूती नहीं : आरबीआई रिपोर्ट
भारत उस भू-राजनीतिक तनाव से उत्पन्न झटकों का कंपन्न झेल रहा है, जिसने आपूर्ति को अवरुद्ध करदिया है और जिंसों के दामों में इजाफा किया है, खास तौर पर खाद्य और ऊर्जा की कीमतों में। इससे मुद्रास्फीति का दबाव बना है। अर्थव्यवस्था की मासिक स्थिति पर भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में सोमवार को यह […]
पैकेट बंद भोजन पर रेटिंग में एक वर्ष!
पैकेट बंद भोजन पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की हेल्थ स्टार रेटिंग (एचएसआर) लागू करने में कम से कम एक साल लग सकता है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित इस वैधानिक निकाय को उम्मीद है कि जुलाई-अगस्त तक सरकार की हरी झंडी मिल जाएगी। आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद […]
योगी मामले में चित्रा को अंतरिम राहत
प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने हिमालय के योगी मामले में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी चित्रा रामकृष्ण को अंतरिम राहत प्रदान की है। पंचाट ने रामकृष्ण को 2 करोड़ रुपये जमा नहीं कराने का निर्देश दिया है। एसएटी के सदस्यों तरुण अग्रवाल और मीरा स्वरूप ने कहा, ‘यदि इस […]
थोक मुद्रास्फीति रिकॉर्ड के करीब
थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति दर मार्च में बढ़कर मौजूदा 2003-04 मुद्रास्फीति शृंखला में दूसरे सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई। ऐसा रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते टकराव के कारण जिंस कीमतों में आई तेजी के कारण हुआ है। उद्योग विभाग की ओर से आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक थोकमूल्य मुद्रास्फीति की दर […]
बाजार में वृद्घि के लिए जोखिमों का पूरा असर नहीं दिखा है
बीएस बातचीत चूंकि बाजार ब्याज दरों में अनुमान से तेज वृद्घि की आशंका का असर दर्ज कर चुके हैं, लेकिन नोमुरा में इक्विटी शोध के प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक सायन मुखर्जी ने पुनीत वाधवा के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि यदि मुद्रास्फीति संबंधित समस्याएं अपेक्षाकृत ढांचागत और लंबे समय तक बनी रहीं, तो ब्याज […]
एवरेडी इंडस्ट्रीज में अब बर्मन समूह की हिस्सेदारी बढ़कर 20.07 फीसदी
बर्मन समूह की इकाइयों ने एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर खुले बाजार से खरीदे हैं और इस खरीद से कंपनी में उनकी हिस्सेदारी अब 20.07 फीसदी पर पहुंच गई है। सोमवार को स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी सूचना से पता चलता है कि बर्मन समूह की इकाइयों पुरन एसोसिएट्स, वीआईसी एंटरप्राइजेज और एमबी फिनमार्ट ने 13 […]
सनोफी इंडिया ने चुन लिया नया एमडी
सनोफी इंडिया (एसआईएल) ने आज घोषणा की कि उसके निदेशक मंडल ने रोडोल्फो रोस्ज को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। नियामकीय मंजूरी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद वह 1 जून, 2022 से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें ब्राजील में सनोफी के कंज्यूमर हेल्थकेयर व्यवसाय के महाप्रबंधक से पदोन्नत कर भारत में […]
ईडी ने जब्त की एमवे इंडिया की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज की 758 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति जब्त कर ली। एजेंसी की तरक से धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में यह किया गया, जिससे पता चला कि एमवे डायरेक्ट सेलिंग मल्टी-लेवल मार्केटिंग नेटवर्क की आड़ में पिरामिड फ्रॉड का परिचालन कर रही है। निदेशालय […]
आरआईएल को बूट्स सौदे में मिलेगी मदद
विश्लेषकों का कहना है कि यूरोप की फार्मेसी रिटेलर बूट्स के 9 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने की दौड़ में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज इस कंपनी के लिए दांव लगाने के लिए वित्तीय रूप से मजबूत स्थिति में है। आरआईएल भारत में पहले ही ऑनलाइन दवा विक्रेता नेटमेड्स को खरीद चुकी है और बूट्स अधिग्रहण से […]
हम 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करेंगे
बीएस बातचीत कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी को नया कप्तान मिला है। हिसाशी ताकेउची को कंपनी का एमडी एवं सीईओ ऐसे समय में बनाया गया है जब कंपनी ढांचागत बदलाव के दौर से गुजर रही है और बाजार हिस्सेदारी में गिरावट से निपटने के लिए अपने उत्पाद को दुरुस्त करने […]
