जलवायु परिवर्तन की चिंता
जलवायु में तेजी से आ रहे बदलाव तथा उनसे निपटने के लिए उचित रणनीतियों को अपनाने में अक्षमता के बीच ऐसे संस्थाान बनाना आवश्यक लग रहा है, जो भारत में इसके असर पर नजर रखें, इससे होने वाली जटिलताओं के बारे में चेतावनी दें तथा समुचित हल सुझाने का काम करें। इस समय देश इन […]
धक्कों के बाद भी इलेक्ट्रिक वाहन की रफ्तार धीमी
इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के नए ब्रांडों की शुरुआत होने के साथ ही ईवी पर जोर देने के सरकारी प्रयासों के नतीजे देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इसका असर वाहन उद्योग के कुछ क्षेत्रों और कुछ राज्यों में ही देखा जा रहा है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने वाहन पोर्टल के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया कि […]
जॉनसन की गुजरात यात्रा में मोदी नहीं होंगे साथ
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत के साथ कारोबारी एवं रक्षा संबंध मजबूत करने के लिए इस सप्ताह भारत यात्रा पर आने वाले हैं। मगर जॉनसन के दौरे के साथ एक अलग बात यह होगी कि जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात जाएंगे तो मोदी उनकेसाथ नहीं होंगे। इससे पहले भारत की […]
राष्ट्रपति की शक्तियों पर अंकुश का प्रस्ताव पेश
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति की शक्तियों पर अंकुश लगाने और संसद को सशक्त बनाने के लिए संविधान में 19वें संशोधन को बहाल करने का एक प्रस्ताव मंगलवार को पेश किया। यह प्रस्ताव ऐसे समय में पेश किया गया है, जब श्रीलंका अप्रत्याशित आर्थिक संकट से जूझ रहा है और लोग लगातार सरकार […]
फ्यूचर की जवाबदेही हो तय : एसबीआई
फ्यूचर रिटेल के स्टोरों का रिलायंस द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्जदाताओं के पूर्व सहमति के बिना ऐसा करने के मामले में कंपनी पर जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है। एसबीआई सहित फ्यूचर रिटेल के ऋणदाताओं ने शुरुआती बैठक कर इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि फ्यूचर […]
बोरिस से व्यापार वार्ता पर लगेगी मुहर!
इस हफ्ते सबकी नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मुलाकात पर होगी। दोनों नेता अंतरिम व्यापार करार से जुड़ी वार्ता को आगे बढ़ाएंगे जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। व्यापार और निवेश के अलावा, रक्षा, उच्च प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर वार्ता होगी और दोनों […]
आईपीएल की ब्रांड वैल्यू हो सकती है कम
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ब्रांड वैल्यू पर इस बार असर पड़ सकता है क्योंकि इस टी20 टूर्नामेंट को टेलीविजन पर अपेक्षाकृत कम दर्शक मिले हैं। इसके साथ ही कोविड महामारी का भी असर है। दिल्ली कैपिटल टीम के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारतीय क्रिकेब्ट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 20 अप्रैल […]
पांच दिन में 5 फीसदी गिरा बाजार
पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बेंचमार्क सूचकांकों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है। अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढऩे और वैश्विक वृद्घि परिदृश्य को लेकर चिंता के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट देखी जा रही है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज 5,871 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। […]
रेलवे : 170 करोड़ टन माल ढुलाई का लक्ष्य
वित्त वर्ष 2021-22 में माल ढुलाई के जबरदस्त आंकड़ों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 2022-23 के लिए अपने माल ढुलाई लक्ष्य को संशोधित कर 170 करोड़ टन कर दिया है जो फरवरी में पेश किए गए रेल मंत्रालय के बजट अनुमानों से 15 फीसदी अधिक है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड […]
पूंजीगत व्यय, कमजोर नकदी प्रवाह अक्षय ऊर्जा कंपनियों के ऋण में बाधा : एसऐंडपी
रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पूअर्स (एसऐंडपी) ने कहा है कि भारी पूंजीगत व्यय और कमजोर नकदी प्रवाह भारतीय अक्षय ऊर्जा कंपनियों को ऋण चुकाने और अपने ऋण बोझ को कम करने से रोक देता है। भारत में अक्षय ऊर्जा के लिए कई दशक के वृद्घि अवसर उपलब्ध होने से समूचे अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उच्च […]
