लेखक : भाषा

अन्य, अन्य समाचार, ताजा खबरें, भारत

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है और अधिकतम तापमान […]

अन्य, ताजा खबरें, भारत

बारिश बनी तीर्थ यात्रियों के लिए रोड़ा, खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर स्थगित

दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर शनिवार को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात से बालटाल और पहलगाम मार्ग पर रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा […]

अंतरराष्ट्रीय, अन्य समाचार, ताजा खबरें

बाइडन ने किया बड़ा दावा, कहा- सिर्फ ‘‘सर्वशक्तिमान भगवान’’ ही मुझे राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर कर सकते हैं

जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत हुई पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को कहा कि वह बहस से पहले ‘‘थके हुए और बीमार’’ थे. अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने साथ ही कहा कि केवल ‘‘सर्वशक्तिमान भगवान’’ ही उन्हें पांच नवंबर […]

अंतरराष्ट्रीय, आज का अखबार, ताजा खबरें

UK Election Results: ब्रिटेन में सत्ता से बाहर हुए सुनक, 14 साल बाद सत्ता में आई लेबर पार्टी

ब्रिटेन में 4 जुलाई को हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। शुक्रवार को आए नतीजों में लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए आवश्यक 326 सीटों पर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। लेबर पार्टी […]

कंपनियां, ताजा खबरें, समाचार

Titan Q1 Update: पहली तिमाही में 9% बढ़ी टाइटन की आमदनी, 61 नई दुकानें खोलीं

जूलरी और घड़ी बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाइटन (Titan) की स्टैंडअलोन इनकम ग्रोथ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नौ प्रतिशत रही है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने अप्रैल-जून तिमाही में 61 नई दुकानें खोली हैं। इससे उसकी दुकानों की कुल संख्या 3,096 हो गई। टाइटन के […]

कंपनियां, ताजा खबरें, समाचार

Torrent Power 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर शेयरधारकों से मंजूरी लेगी

बिजली उत्पादन एवं पारेषण कंपनी टॉरेंट पावर (Torrent Power) ने शुक्रवार को कहा कि वह इक्विटी शेयरों के जरिये 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। कंपनी ने एक सूचना में कहा कि 30 जुलाई को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी मांगी जाएगी। […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें, भारत

रिजर्व बैंक ने मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों का तिमाही सर्वेक्षण शुरू किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के ऑर्डर बुक, मौजूदा भंडार और क्षमता उपयोग का तिमाही सर्वेक्षण शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। मौद्रिक नीति तैयार करने में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की भूमिका काफी अहम होती है। रिजर्व बैंक वर्ष 2008 से ही तिमाही आधार पर मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के ऑर्डर बुक, […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें

Steel Demand: अगले 10 साल में स्टील मांग 27.5 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान

Steel Demand: विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की रफ्तार कायम रहने से देश में स्टील की कुल मांग अगले दशक में सालाना पांच प्रतिशत से लेकर 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इससे वित्त वर्ष 2033-34 तक स्टील की मांग 22.1-27.5 करोड़ टन तक हो जाएगी। सलाहकार कंपनी डेलॉयट ने शुक्रवार को ‘आईएसए […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें

Budget 2024: DPIIT ने स्टार्टअप से एंजल टैक्स हटाने की सिफारिश की

Budget 2024: उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने केंद्रीय बजट आने से पहले स्टार्टअप कंपनियों पर से एंजल टैक्स हटाने की सिफारिश की है। लेकिन इस पर वित्त मंत्रालय अंतिम निर्णय करेगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह बात कही है। आयकर विभाग ने पिछले साल सितंबर में नए एंजल टैक्स नियमों को […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें, भारत

रक्षा उत्पादन 2023-24 में करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2023-24 में करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया तथा यह ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में एक और उपलब्धि है। वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन का मूल्य 1,08,684 करोड़ रुपये था। सिंह ने सोशल मीडिया मंच […]