facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Torrent Power 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर शेयरधारकों से मंजूरी लेगी

Advertisement

टॉरेंट पावर ने कहा कि वृद्धि योजनाओं की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए आंतरिक कोष का सृजन पर्याप्त नहीं हो सकता है।

Last Updated- July 05, 2024 | 7:32 PM IST
Torrent Power Stock Trading Strategy

बिजली उत्पादन एवं पारेषण कंपनी टॉरेंट पावर (Torrent Power) ने शुक्रवार को कहा कि वह इक्विटी शेयरों के जरिये 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। कंपनी ने एक सूचना में कहा कि 30 जुलाई को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी मांगी जाएगी।

कंपनी के मुताबिक, उसके बिजली उत्पादन, वितरण कारोबारों और मौजूदा परियोजनाओं के उन्नयन/ विस्तार के लिए कार्यशील पूंजी और पूंजीगत व्यय की लगातार जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए इक्विटी शेयरों के जरिये वित्त जुटाने का प्रस्ताव रखा गया है।

टॉरेंट पावर ने कहा कि वृद्धि योजनाओं की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए आंतरिक कोष का सृजन पर्याप्त नहीं हो सकता है। कोष की जरूरत को इक्विटी और ऋण दोनों से, उचित प्रतिभूतियों के निर्गमन से और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से पूरा करने का प्रस्ताव है।

Also read: Ola के CEO भाविश अग्रवाल का बयान: भारतीय बाजार में निवेश न करना खुद Tesla का नुकसान

कंपनी के निदेशक मंडल ने 22 मई, 2024 को हुई एक बैठक में इक्विटी शेयरों और/ या विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी) डिबेंचर या कोई अन्य इक्विटी संबद्ध साधन जारी कर 5,000 करोड़ रुपये तक का कोष जुटाने की सिफारिश की थी। कंपनी 30 जुलाई को होने वाली बैठक में जिनल मेहता को वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत करने के लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 7:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement