facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Steel Demand: अगले 10 साल में स्टील मांग 27.5 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान

Advertisement

वित्त वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 2023-24 तक भारत में तैयार स्टील की खपत में 5.67 प्रतिशत की दर से सालाना वृद्धि दर्ज की गई।

Last Updated- July 05, 2024 | 7:10 PM IST
Steel

Steel Demand: विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की रफ्तार कायम रहने से देश में स्टील की कुल मांग अगले दशक में सालाना पांच प्रतिशत से लेकर 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इससे वित्त वर्ष 2033-34 तक स्टील की मांग 22.1-27.5 करोड़ टन तक हो जाएगी।

सलाहकार कंपनी डेलॉयट ने शुक्रवार को ‘आईएसए स्टील इन्फ्राबिल्ड शिखर सम्मेलन’ में अपनी रिपोर्ट में कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु ने स्टील खपत में खुद को अग्रणी राज्य के तौर पर स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल खपत में इन राज्यों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, “बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं पर सरकारी खर्च से अगले दशक में शुरुआती वृद्धि को गति मिलेगी। पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत चार चरणों में विकसित की जाने वाली 32 परियोजनाओं वाले 11 औद्योगिक गलियारों का विकास स्टील की खपत का एक प्रमुख चालक होगा।”

Also read: Ola के CEO भाविश अग्रवाल का बयान: भारतीय बाजार में निवेश न करना खुद Tesla का नुकसान

वित्त वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 2023-24 तक भारत में तैयार स्टील की खपत में 5.67 प्रतिशत की दर से सालाना वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू तैयार स्टील की खपत 13.6 करोड़ टन तक पहुंच गई, जो विकास परियोजनाओं में निरंतर गति और विभिन्न अंतिम उपयोग उद्योगों में सरकारी खर्च में वृद्धि के कारण सालाना आधार पर 14 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 7:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement