facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाइडन ने किया बड़ा दावा, कहा- सिर्फ ‘‘सर्वशक्तिमान भगवान’’ ही मुझे राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर कर सकते हैं

Advertisement

दूसरी बार राष्ट्रपति बनने का लक्ष्य लिए चुनावी मैदान में उतरे बाइडन ने ट्रंप पर ‘‘आदतन झूठा’’ होने का आरोप लगाया

Last Updated- July 06, 2024 | 9:31 AM IST
बाइडन ने कहा कि युद्ध के प्रति नेतन्याहू का रवैया एक गलती है, दोनों सहयोगियों के बीच दरार बढ़ी , Biden said that Netanyahu's attitude towards war is a mistake, the rift between the two allies increased
Joe Biden (File Photo)

जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत हुई पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को कहा कि वह बहस से पहले ‘‘थके हुए और बीमार’’ थे. अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने साथ ही कहा कि केवल ‘‘सर्वशक्तिमान भगवान’’ ही उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर कर सकते हैं.

बाइडन (81) ने यह बात एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कही. राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अटलांटा में 27 जून को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडन की लोकप्रियता की ‘रेटिंग’ गिर गई है जिसके बाद उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने का आग्रह किया था.

दूसरी बार राष्ट्रपति बनने का लक्ष्य लिए चुनावी मैदान में उतरे बाइडन ने ट्रंप पर ‘‘आदतन झूठा’’ होने का आरोप लगाया. बाइडन ने ‘एबीसी न्यूज’ से साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति पद के चुनाव के तहत अपनी पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन को लेकर कहा, ”यह एक बुरा प्रकरण था. किसी गंभीर स्थिति का कोई संकेत नहीं था. मैं थक गया था. मैंने तैयारी के दौरान अपने मन की नहीं सुनी और यह केवल एक बुरी रात थी.’’ यह बहस के बाद किसी टेलीविजन चैनल के साथ उनका पहला साक्षात्कार था.

उन्होंने कहा, ”मैं बीमार था. चिकित्सक मेरे साथ थे. मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मेरी कोविड-19 संबंधी जांच की है. वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि मेरे बीमार होने का कारण क्या है. उन्होंने मेरी कोविड जांच की लेकिन मुझे संक्रमण नहीं हुआ था. मुझे बस सर्दी लगी थी.”

बाइडन ने कहा कि बहस में उनके खराब प्रदर्शन में किसी और की नहीं ‘‘बल्कि मेरी गलती थी.’’ बाइडन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के किसी भी प्रमुख नेता ने उनसे चुनाव से हटने के लिए नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से तभी हटेंगे जब “सर्वशक्तिमान भगवान” उनसे ऐसा करने के लिए कहेंगे.

Advertisement
First Published - July 6, 2024 | 9:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement