facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Titan Q1 Update: पहली तिमाही में 9% बढ़ी टाइटन की आमदनी, 61 नई दुकानें खोलीं

Advertisement

कंपनी ने कहा कि घड़ियां एवं पहनने योग्य वस्तुओं (डब्ल्यू एंड डब्ल्यू) का घरेलू कारोबार जून तिमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ा।

Last Updated- July 05, 2024 | 7:58 PM IST
Titan

जूलरी और घड़ी बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाइटन (Titan) की स्टैंडअलोन इनकम ग्रोथ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नौ प्रतिशत रही है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने अप्रैल-जून तिमाही में 61 नई दुकानें खोली हैं। इससे उसकी दुकानों की कुल संख्या 3,096 हो गई।

टाइटन के कुल कारोबार में आभूषण खंड की हिस्सेदारी लगभग तीन-चौथाई है। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इस खंड में घरेलू बाजार में नौ प्रतिशत वृद्धि रही और कंपनी ने आभूषण की 34 दुकानें खोलीं।

कंपनी ने कहा, “अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में (तनिष्क सेकेंडरी बिक्री) दहाई अंक की वृद्धि देखी गई। हालांकि, सोने की ऊंची कीमतों और उनकी निरंतर मजबूती ने उपभोक्ता मांग पर असर डाला।”

इसके अलावा, इस तिमाही में शादी के दिन कम रहे और कुल मिलाकर धारणा पिछले साल की जून तिमाही की तुलना में ‘अपेक्षाकृत कमजोर’ रहीं। कंपनी ने कहा कि घड़ियां एवं पहनने योग्य वस्तुओं (डब्ल्यू एंड डब्ल्यू) का घरेलू कारोबार जून तिमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ा।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement