facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UK Election Results: ब्रिटेन में सत्ता से बाहर हुए सुनक, 14 साल बाद सत्ता में आई लेबर पार्टी

Advertisement

सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, ऋषि सुनक अपनी सीट से चुनाव जीत गए हैं।

Last Updated- July 05, 2024 | 10:41 PM IST
ब्रिटेन में सत्ता से बाहर हुए सुनक, 14 साल बाद सत्ता में आई लेबर पार्टी , Keir Starmer and Rishi Sunak

ब्रिटेन में 4 जुलाई को हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। शुक्रवार को आए नतीजों में लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए आवश्यक 326 सीटों पर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

लेबर पार्टी के नेता कियर स्टार्मर ने कहा कि इस तरह का जनादेश एक बड़ी जिम्मेदारी का भी अहसास दिलाता है। निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए स्टार्मर को बधाई दी।

सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, ऋषि सुनक अपनी सीट से चुनाव जीत गए हैं। इन चुनावों में भारतीय मूल के भी लगभग 26 सांसद जीत कर संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में पहुंचे हैं।

स्टार्मर ने जीत के बाद यहां अपने संबोधन में कहा, ‘ऐसा जनादेश एक बड़ी जिम्मेदारी का अहसास दिलाता है। हमारा काम इस देश को एक साथ रखने वाले विचारों को नवीनीकृत करने से कम नहीं है। आप जो भी हों, जीवन में जहां भी शुरुआत करें, नियमों का पालन करें।’

पीएम मोदी ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साथ ही पारस्परिक विकास एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक तथा रचनात्मक सहयोग की उम्मीद जताई।

मोदी ने इसके साथ ही सुनक के नेतृत्व की सराहना की और अपने कार्यकाल के दौरान भारत और ब्रिटेन के संबंधों को प्रगाढ़ करने में उनके सक्रिय योगदान के प्रति आभार जताया।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 10:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement