facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिजर्व बैंक ने मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों का तिमाही सर्वेक्षण शुरू किया

Advertisement

इसने यह भी कहा कि कंपनी स्तर के डेटा को गोपनीय माना जाता है और कभी भी इसका खुलासा नहीं किया जाता है।

Last Updated- July 05, 2024 | 7:25 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के ऑर्डर बुक, मौजूदा भंडार और क्षमता उपयोग का तिमाही सर्वेक्षण शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की।

मौद्रिक नीति तैयार करने में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की भूमिका काफी अहम होती है। रिजर्व बैंक वर्ष 2008 से ही तिमाही आधार पर मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के ऑर्डर बुक, भंडार में मौजूद माल और क्षमता के इस्तेमाल संबंधी (ओबिकस) सर्वेक्षण संचालित करता रहा है।

इस सर्वेक्षण में एकत्र की गई जानकारी में संदर्भ तिमाही (अप्रैल-जून 2024) के दौरान कंपनियों को मिले नए ऑर्डर, तिमाही की शुरुआत में ऑर्डर की स्थिति, तिमाही के अंत में लंबित ऑर्डर, तिमाही के अंत में तैयार माल, कार्य-प्रगति और कच्चे माल के स्टॉक समेत कुल भंडार शामिल हैं।

Also read: Forex reserves: लगातार दूसरे सप्ताह गिरा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 651.99 अरब डॉलर पर आया

तिमाही के दौरान मात्रा और मूल्य के संदर्भ में मदवार उत्पादन, लक्षित समूह से स्थापित क्षमता और तिमाही के दौरान उत्पादन/स्थापित क्षमता में परिवर्तन के कारणों को भी एकत्र किया जाता है। प्रतिक्रियाओं से क्षमता उपयोग के स्तर का अनुमान लगाया जाता है।

आरबीआई ने कहा, “सर्वेक्षण मौद्रिक नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।” इसने यह भी कहा कि कंपनी स्तर के डेटा को गोपनीय माना जाता है और कभी भी इसका खुलासा नहीं किया जाता है।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 7:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement