प्रधानमंत्री किसान योजनाः बिहार में 81000 से ज्यादा अयोग्य किसानों से वापस लिए जाएंगे 81.59 करोड़ रुपये
बिहार सरकार ने सरकारी बैंकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत धनराशि प्राप्त करने वाले लगभग 81000 अपात्र किसानों से पैसा वापस लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्हें केंद्र सरकार ने आयकर चुकाने या अन्य कारणों से अयोग्य पाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय योजना […]
G20 घोषणापत्र: ‘बाली, बाली था और नई दिल्ली,नई दिल्ली है’ कहा विदेश मंत्री ने; कुछ ने बताया PM मोदी की ‘गांरटी और जादू’
यूक्रेन संघर्ष पर G20 नेताओं के घोषणापत्र का पाठ ‘विभाजनकारी आम सहमति’ के बजाय ‘समान राय वाली आम सहमति’ है और यह संकट के समाधान का रास्ता दिखा सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले, भारत ने बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल करते हुए G20 देशों के बीच इस […]
Russia on G20 summit: रूसी विदेश मंत्री ने गिनाए जी-20 के फायदे, कहा- यूक्रेन को लेकर भी भारत ने निभाया अहम रोल
रूस ने रविवार को कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन कई मायनों में महत्वपूर्ण सम्मेलन है, क्योंकि इसके नतीजों ने दुनिया को कई चुनौतियों पर आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया और ‘ग्लोबल साउथ’ की ताकत और महत्व का प्रदर्शन किया। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल अक्सर विकासशील और अल्प विकसित देशों के […]
General Insurance market share: पहली बार 33 फीसदी से नीचे आई सरकारी बीमा कंपनियों की मार्केट हिस्सेदारी
सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) की साधारण बीमा कंपनियों का उद्योग के प्रीमियम में हिस्सा पहली बार एक-तिहाई से कम होकर 32.5 प्रतिशत रह गया है। साधारण बीमा परिषद के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में बड़ी निजी गैर-जीवन बीमा कंपनियों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय में […]
भारतीय एविएशन सेक्टर की बुनियाद मजबूत, सुस्ती की कोई आहट नहीं: Boeing India चीफ
भारतीय विमानन क्षेत्र की वृद्धि के लिए बुनियाद मजबूत हैं। विमान विनिर्माता बोइंग ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि मांग को पूरा करने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करना, ईंधन पर कर को सुसंगत बनाना और बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश करना जरूरी है। Boeing के पास हैं सैकड़ों भारतीय एयरलाइन […]
भारत का संदेश जी20 शिखर सम्मेलन में गूंजा: IMF अधिकारी गीता गोपीनाथ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत के ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ संदेश की गूंज जी20 शिखर सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों के बीच जोरदार ढंग से सुनाई दी। गोपीनाथ ने शनिवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘इतने सफल […]
‘हरित जलवायु कोष’ के लिए दो अरब डॉलर देगा ब्रिटेन
ब्रिटेन ने रविवार को कहा कि वह जलवायु परिवर्तन से निपटने में दुनिया की मदद करने के मकसद से अपनी ‘‘सबसे बड़ी’’ एकल वित्तपोषण प्रतिबद्धता के तहत हरित जलवायु कोष के लिए दो अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा। भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग ने बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जलवायु परिवर्तन के […]
जी20 समूह के अध्यक्षों ने प्रधानमंत्री मोदी को पौधा सौंपा, दिया शांति का संदेश
जी20 समूह के पिछले अध्यक्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो और अगले वर्ष के अध्यक्ष ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डी सिल्वा ने समूह के वर्तमान अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को एक-एक पौधा सौंपा। जी20 शिखर सम्मेलन में ‘एक भविष्य’ विषय पर तीसरे सत्र की शुरूआत में सांकेतिक समारोह का आयोजन किया […]
Adani Group का नुकसान की भरपाई करने का प्रयास, अपनी इन 2 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी
उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले प्रवर्तक समूह ने समूह की दो सूचीबद्ध कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत यह समूह कुछ रिपोर्ट से हुए नुकसान के बाद वापसी का प्रयास कर रहा है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना के अनुसार, प्रवर्तक समूह ने अपनी […]
कोको गॉफ बनी अमेरिकी ओपन चैंपियन, पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता
अमेरिका की कोको गॉफ ने आर्यना सबालेंका के खिलाफ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। फ्लोरिडा की रहने वाली 19 वर्षीय खिलाड़ी गॉफ ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 2-6, 6-3, 6-2 से जीत हासिल की। […]









