facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत का संदेश जी20 शिखर सम्मेलन में गूंजा: IMF अधिकारी गीता गोपीनाथ

पीएम ने कहा, ‘‘जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना सम्मान की बात है। हमारे प्रयास एकता और प्रगति की सामूहिक भावना का प्रमाण हैं।’’

Last Updated- September 10, 2023 | 1:00 PM IST
Geeta Gopinath

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत के ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ संदेश की गूंज जी20 शिखर सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों के बीच जोरदार ढंग से सुनाई दी। गोपीनाथ ने शनिवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘इतने सफल जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई।’’

उन्होंने कहा कि भारत का ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ संदेश सभी प्रतिनिधियों के बीच जोरदार ढंग से गूंजा। मोदी ने इस प्रशंसा के लिए गोपीनाथ का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना सम्मान की बात है। हमारे प्रयास एकता और प्रगति की सामूहिक भावना का प्रमाण हैं।’’

संघर्ष के दौरान भारत बहुत मजबूती के साथ खड़ा रहा- दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका से प्रतिनिधि जोडवा लाली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हमारा एक बहुत बड़ा भारतीय समुदाय है, इसलिए भारत हमारे राष्ट्रीय ढांचे का एक बहुत मजबूत हिस्सा है। हमारे बीच संबंध बहुत लंबे, बहुत गहरे हैं और हमारे संघर्ष के दौरान भारत हमारा बहुत मजबूत मित्र था। क्रिकेट के मैदान को छोड़कर भारत और दक्षिण अफ्रीका बहुत करीबी दोस्त हैं। मैं यहां निजी दौरे पर आना चाहूंगी।

G20 भागीदारों के समर्थन से सर्वसम्मति दस्तावेज़ लाना सकारात्मक खबर- हर्ष वर्धन श्रृंगला
भारत के जी 20 प्रेसीडेंसी के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला कहते हैं, “यह महत्वपूर्ण था क्योंकि, एक सामान्य बहुपक्षीय प्रक्रिया में, आपको परिणाम दस्तावेज़ पर आम सहमति प्राप्त करने के लिए किसी भी शिखर सम्मेलन के अंत तक जाना होता है… तथ्य यह है कि हम अपनी अध्यक्षता के पहले दिन अपने G20 भागीदारों के समर्थन से सर्वसम्मति दस्तावेज़ लेकर आए हैं, यह एक बेहद सकारात्मक खबर है।

First Published - September 10, 2023 | 1:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट