facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जी20 समूह के अध्यक्षों ने प्रधानमंत्री मोदी को पौधा सौंपा, दिया शांति का संदेश 

विदोदो ने मोदी को पौधा भेंट किया और इसके बाद लुला डी सिल्वा ने एक पौधा सौंपा। इस दौरान, अन्य नेताओं ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया।

Last Updated- September 10, 2023 | 12:48 PM IST
PM modi third session

जी20 समूह के पिछले अध्यक्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो और अगले वर्ष के अध्यक्ष ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डी सिल्वा ने समूह के वर्तमान अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को एक-एक पौधा सौंपा। जी20 शिखर सम्मेलन में ‘एक भविष्य’ विषय पर तीसरे सत्र की शुरूआत में सांकेतिक समारोह का आयोजन किया गया।

पौधा सौंप कर दिया शांति का संदेश 

इसमें पहले विदोदो ने मोदी को पौधा भेंट किया और इसके बाद लुला डी सिल्वा ने एक पौधा सौंपा। इस दौरान, अन्य नेताओं ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। जी20 समूह के नेताओं की शिखर बैठक आज दोपहर बाद समाप्त होगी और भारत इस समूह की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपेगा।

जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए शनिवार को सदस्यों देशों ने ‘नयी दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ को अपनाया, जो भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कामयाबी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘वैश्विक विश्वास की कमी’’ को समाप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर मोदी ने यह भी घोषणा की कि अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: UK के पीएम ऋषि सुनक पहने दिखे boat कंपनी का हेडफोन, अमन गुप्ता ने कुछ ऐसे दिया रिएक्शन

वन फ्यूचर पर चर्चा 

बता दें, देश की राजधानी में चल रहे G20 समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन है। राजधानी में देर रात से दिल्ली में हो रही तेज बारिश के बीच दुनिया भर के नेता आज सुबह सबसे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ये नेता भारत मंडपम में वापस आकर एक पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसके बाद दूसरे दिन जी20 सम्मेलन का तीसरा सत्र शुरू हुआ, जिसका नाम वन फ्यूचर (One Future) है।

 

First Published - September 10, 2023 | 12:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट