आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत के बाद स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) इंडोनेशिया में आसियान-भारत (ASEAN-India) और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हो गए। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र के देशों के साथ भारत के मजबूत संबंधों की पुन: पुष्टि की। प्रधानमंत्री इन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के […]
फिर से IPL में धूम मचाते दिख सकते हैं स्टार्क, 8 साल बाद करेंगे वापसी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) 2015 के बाद पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल सकते हैं। उन्होंने 2024 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपना नाम नीलामी में रखने का फैसला किया है। आखिरी बार 2015 में लिया था हिस्सा बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने हमेशा आईपीएल की […]
Asia Cup 2023: सुपर-4 में पाकिस्तान की जीत के साथ शुरुआत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
हारिस राउफ और नसीम शाह की तूफानी गेंदबाजी के बाद इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतक से पाकिस्तान ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण में बुधवार को यहां बांग्लादेश पर सात विकेट की आसान जीत दर्ज की। बांग्लादेश के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने इमाम […]
FTA: भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते की उम्मीदः ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए अब कुछ रास्ता और तय करना है। सुनक ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि समझौता ‘दूरदर्शी’ तथा ‘आधुनिक’ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समझौता दोनों देशों के हित में होगा […]
हिमाचल, उत्तराखंड के औद्योगिक विकास के लिए 1,164 करोड़
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए औद्योगिक विकास योजना के वास्ते 1,164.53 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन को बुधवार को मंजूरी दी। वर्ष 2028-29 तक 774 पंजीकृत इकाइयों के लिए औद्योगिक विकास योजना-2017 के तहत प्रतिबद्ध देनदारियों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कोष की आवश्यकता थी। अतिरिक्त कोष इसलिए मंजूर किया गया […]
कच्चा तेल इस साल पहली बार 90 डॉलर पर, भारत में पेट्रोल, डीजल कीमतों में बदलाव की उम्मीद घटी
सऊदी अरब और रूस द्वारा अपने कच्चा तेल उत्पादन और निर्यात में स्वैच्छिक कटौती को वर्ष के अंत तक बढ़ाए जाने से कच्चे तेल की कीमतें 10 महीने के उच्चतम स्तर लगभग 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं। भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात से पूरा करता है। ऐसे […]
पूर्वी यूक्रेन के एक शहर पर रूसी गोलाबारी में 16 लोगों की मौत 28 घायल
रूसी गोलाबारी के कारण बुधवार को पूर्वी यूक्रेन के एक शहर के बाजार में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घातक हमला ऐसे समय हुआ है जब रूसी बलों के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री […]
China की ‘मैप’ वाली चालबाजी बेअसर, अब जापान ने विरोध जताते हुए नए मानचित्र को खारिज किया
पूर्वी चीन सागर में विवादित सेनकाकू द्वीपों को अपने क्षेत्र में शामिल करने के नए ‘‘मानक मानचित्र’’ पर चीन के खिलाफ जापान ने भी विरोध दर्ज कराया है। इससे पहले, भारत, फिलीपीन, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान भी आपत्ति जता चुके हैं। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो ने मंगलवार को तोक्यो में मीडिया को […]
EU ने Google, Apple, Amazon को नए डिजिटल नियम के दायरे में रखा, बढ़ेगी निगरानी
यूरोपीय संघ (EU) ने ऐपल (Apple), अमेजन (Amazon), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google), फेसबुक (Facebook) और टिकटॉक (TikTok) जैसी प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों को नए डिजिटल नियमों के दायरे में लाने की बुधवार को घोषणा की। यूरोपीय संघ में ऑनलाइन कंपनियों की कारोबारी क्षमता को नियंत्रित करने के इरादे से ‘डिजिटल बाजार अधिनियम’ लाया गया है। इसके […]
रूस के वैगनर समूह को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा ब्रिटेन
ब्रिटेन सरकार बुधवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में एक प्रस्ताव पेश करेगी जिसके जरिए रूस के वैगनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित कर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से ब्रिटेन में वैगनर समूह का सदस्य बनना या उसका समर्थन करना अवैध होगा। देश में प्रतिबंधित आतंकी […]









