facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत के बाद स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी

Advertisement

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र के देशों के साथ भारत के मजबूत संबंधों की पुन: पुष्टि की। प्रधानमंत्री इन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए

Last Updated- September 07, 2023 | 1:41 PM IST
PM Narendra Modi- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) इंडोनेशिया में आसियान-भारत (ASEAN-India) और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हो गए।

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र के देशों के साथ भारत के मजबूत संबंधों की पुन: पुष्टि की। प्रधानमंत्री इन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सुबह ही पहुंचे थे।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया की यात्रा संपन्न की। इस दौरान उन्होंने आसियान तथा ईएएस साझेदारी को और प्रगाढ़ किया।’’

प्रधामंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ इंडोनेशिया की बेहद संक्षिप्त लेकिन सार्थक यात्रा रही, जहां मैंने आसियान तथा अन्य नेताओं से मुलाकात की। मैं राष्ट्रपति जोकोविडोडो, इंडोनेशिया की सरकार तथा वहां की जनता का स्वागत के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’’

सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जकार्ता की बेहद संक्षिप्त लेकिन बेहद सार्थक यात्रा पूरी की।’’

ग्लोबल साउथ’ की आवाज को मजबूत करने का आह्वान

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने संबोधन में कोविड-19 महामारी के बाद नियम-आधारित विश्व व्यवस्था बनाने और ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया। यहां वार्षिक आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्र तथा खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) को इस क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है। भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 1:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement