facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूर्वी यूक्रेन के एक शहर पर रूसी गोलाबारी में 16 लोगों की मौत 28 घायल

Advertisement

यह घातक हमला ऐसे समय हुआ है जब रूसी बलों के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कीव की यात्रा पर पहुंचे।

Last Updated- September 06, 2023 | 8:37 PM IST
16 killed, 28 injured in Russian shelling on a town in eastern Ukraine
PTI

रूसी गोलाबारी के कारण बुधवार को पूर्वी यूक्रेन के एक शहर के बाजार में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घातक हमला ऐसे समय हुआ है जब रूसी बलों के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कीव की यात्रा पर पहुंचे।

एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने कोस्तियानतिनिव्का में हमले के स्थल पर शवों को देखा। वहां आपातकालीन कर्मी बाजार में लगी आग बुझा रहे थे। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिमहाल ने कहा कि रूसी हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 28 लोगों के घायल होने की खबर है।

Also read: रूस के वैगनर समूह को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा ब्रिटेन

अधिकारियों के अनुसार, रूसी हमले में 20 दुकानें, बिजली लाइनें, प्रशासनिक भवन आदि क्षतिग्रस्त हो गए। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ब्लिंकन की यात्रा का मकसद तीन महीने के दौरान यूक्रेन के जवाबी हमले का आकलन करना और अमेरिकी समर्थन जारी रखने का संकेत देना भी है।

ब्लिंकन ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यूक्रेन के पास वह सब कुछ हो जो उसे चाहिए, न केवल जवाबी कार्रवाई में सफल होने के लिए … हम अपने साझेदारों के साथ काम करते रहने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं क्योंकि वे एक मजबूत अर्थव्यवस्था और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करेंगे।”

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 8:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement