बिहार से लेकर गुजरात तक, आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों के छात्र बीच से ही छोड़ रहे पढ़ाई, 2030 तक केंद्र का है ये प्लान
देश के आधा दर्जन से अधिक राज्यों में माध्यमिक स्तर पर छात्रों के बीच में ही पढ़ाई छोड़ने यानी ‘ड्रॉपआउट’ की दर राष्ट्रीय औसत 12.6 प्रतिशत से अधिक है। इन राज्यों में बिहार, आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, कर्नाटक, मेघालय, पंजाब आदि शामिल हैं। केंद्र सरकार ने इन राज्यों को ‘ड्रॉपआउट’ दर को कम करने के […]
Petrol-Diesel price: इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, राज्य सरकार ने बढ़ाया VAT
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले एक साल की तुलना में नरमी आई है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी संकेत दिए है, वहीं एक राज्य में सरकार ने तेल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। पंजाब सरकार द्वारा मूल्यवर्धित कर (VAT) में बढ़ोतरी के बाद […]
SECL विस्तार की राह पर, गेवरा को बनाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खदान
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) अपनी गेवरा खदान की क्षमता बढ़ाकर सात करोड़ टन करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इससे चालू वित्त वर्ष के अंत तक गेवरा दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक खान बन जाएगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रेम सागर मिश्रा ने यह जानकारी दी। मिश्रा ने बिलासपुर में […]
एविएशन इंडस्ट्री के लिए भारत का नजरिया सही, ऊंचे करों से सतर्क रहने की जरूरत: IATA
भारत के पास अच्छी आर्थिक वृद्धि और विशाल आबादी के साथ नागर विमानन क्षेत्र के लिए सही नजरिया और वक्त के मुताबिक रणनीति है। अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) ने यह बात कही। आईएटीए ने साथ ही जोड़ा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बहुत अधिक करों के चलते सकारात्मक प्रभाव कम न हो। […]
जून तिमाही में 6-6.3 फीसदी रहेगी भारत की वृद्धि दर, राजकोषीय मोर्चे पर ‘फिसलन’ का जोखिम : Moody’s
रेटिंग एजेंसी मूडीज का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष (2023-24) की पहली जून में समाप्त होने वाली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 6-6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। इसके साथ ही मूडीज ने सरकार का राजस्व उम्मीद से कम रहने की वजह से राजकोषीय मोर्चे पर ‘फिसलन’ की भी आशंका जताई है। मूडीज का वृद्धि […]
Edible Oil Price: विदेशी बाजारों में मामूली सुधार से बीते सप्ताह तेल-तिलहन कीमतों में साधारण वृद्धि
आयातित सोयाबीन और सूरजमुखी के दाम में मामूली वृद्धि के साथ मलेशिया में खाद्य तेलों के दाम सुधरने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बीते सप्ताह ज्यादातर तेल-तिलहनों के दाम पिछले सप्ताहांत के मुकाबले लाभ के साथ बंद हुए। बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोयाबीन तेल का दाम 980-985 डॉलर प्रति […]
बिजली की अधिकतम मांग 9 जून को 223.23 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची
बिजली की अधिकतम मांग (एक दिन में पूरी की गई अधिकतम आपूर्ति) नौ जून को 223.23 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि बेमौसम बारिश का बिजली की खपत पर असर अब कम हो रहा है। बिजली मंत्रालय का अनुमान था […]
Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में 6 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 83,638 करोड़ रुपये घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 83,637.96 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.52 अंक या 0.12 प्रतिशत के लाभ में रहा। […]
FPI ने जून में अबतक शेयरों में 9,800 करोड़ रुपये डाले
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों में निवेश का सिलसिला जारी है। उन्होंने जून में अबतक भारतीय शेयर बाजारों में 9,800 करोड़ रुपये डाले हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि तथा शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन की वजह से विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में पैसा लगा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मई में शेयरों […]
Market Outlook: मुद्रास्फीति, आईआईपी के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा
औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और मुद्रास्फीति जैसे वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का ब्याज दर पर निर्णय तथा वैश्विक रुख भी स्थानीय बाजारों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि विदेशी कोषों की गतिविधियां भी शेयर […]









