facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: मुद्रास्फीति, आईआईपी के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा

Advertisement

वृहद आर्थिक मोर्चे पर अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन तथा मई के मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को आएंगे।

Last Updated- June 11, 2023 | 11:50 AM IST
Share Market

औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और मुद्रास्फीति जैसे वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का ब्याज दर पर निर्णय तथा वैश्विक रुख भी स्थानीय बाजारों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि विदेशी कोषों की गतिविधियां भी शेयर बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘अब सभी की निगाहें संकेतकों के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों पर है, जो 14 जून को आएंगे। बाद के सत्रों में यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) और बैंक ऑफ जापान (बीओजे) भी अपने नीतिगत निर्णयों की घोषणा करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वृहद आर्थिक मोर्चे पर बाजार भागीदारों की निगाह इस सप्ताह आईआईपी, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी। इसके अलावा मानसून की प्रगति पर भी सभी की निगाह रहेगी।’’

वृहद आर्थिक मोर्चे पर अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन तथा मई के मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को आएंगे। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों की घोषणा बुधवार को होगी। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि कई केंद्रीय बैंक ब्याज दरों पर अपने निर्णयों की घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण 14 जून को आने वाली फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजे रहेंगे। इसके अतिरिक्त बैंक ऑफ जापान और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की नीतिगत बैठक भी महत्चपूर्ण रहेगी। मीणा ने कहा, ‘‘‘‘15 जून को घोषित किए जाने वाले चीन के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर भी सभी की निगाह रहेगी, क्योंकि आर्थिक प्रोत्साहन को लेकर चीजें इसी पर टिकी हैं।’’ उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर इस सप्ताह औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे।

शेयर बाजार के निवेशकों की निगाह वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये के उतार-चढ़ाव पर भी रहेगी। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.52 अंक या 0.12 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 29.3 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त रही।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह खुदरा और थोक मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से बाजार को दिशा मिलेगी। अमेरिका के खुदरा मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दावे के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की बैठक और कच्चे तेल के दाम भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे।’’ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर प्रमुख घटनाक्रम पीछे छूट चुके हैं। ऐसे में इस सप्ताह स्थानीय बाजार वैश्विक घटनाक्रमों से दिशा लेगा।’’

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 11:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement