facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिजली की अधिकतम मांग 9 जून को 223.23 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची

Advertisement

बिजली की अधिकतम मांग (एक दिन में पूरी की गई अधिकतम आपूर्ति) नौ जून को 223.23 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Last Updated- June 11, 2023 | 12:53 PM IST
power

बिजली की अधिकतम मांग (एक दिन में पूरी की गई अधिकतम आपूर्ति) नौ जून को 223.23 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि बेमौसम बारिश का बिजली की खपत पर असर अब कम हो रहा है। बिजली मंत्रालय का अनुमान था कि सिर्फ अप्रैल में बिजली की मांग आसानी से 229 गीगावॉट के स्तर को छू लेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने मांग को प्रभावित किया और गर्मियों के दौरान तापमान घटने से ठंडक प्रदान करने वाले एयर कंडीशनर (एसी) जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कम हुआ।

बिजली मंत्रालय ने पहले से कदम उठाते हुए सभी आयातित कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को 16 मार्च, 2023 से 15 जून, 2023 तक पूरी क्षमता से परिचालन करने को कहा था, जिससे बिजली की मांग में आए उछाल को पूरा किया जा सके। इसके अलावा मंत्रालय ने घरेलू कोयला आधारित ताप बिजलीघरों से शुष्क ईंधन की किसी भी कमी से बचने के लिए मिश्रण को कोयला आयात करने को कहा था।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल में बिजली की अधिकतम मांग 215.97 गीगावॉट और मई में 221.34 गीगावॉट थी। अप्रैल में बिजली की कमी सिर्फ 170 मेगावॉट और मई में 23 मेगावॉट थी। विशेषज्ञों ने कहा कि यह कमी मामूली है, जिसकी वजह तकनीकी हो सकती है। मार्च में बिजली की खपत घटी थी जबकि अप्रैल में यह स्थिर रही थी। मई में इसमें फिर गिरावट आई, जिसकी वजह बेमौसम बारिश थी।

इस साल मार्च में बिजली की खपत घटकर 126.82 अरब यूनिट (बीयू) रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 128.47 बीयू थी। यह अप्रैल, 2023 में 132.15 बीयू पर लगभग स्थिर थी।

पिछले साल इसी महीने में यह 132.02 अरब यूनिट थी। मई, 2023 में बिजली की खपत फिर गिरकर 134.20 अरब यूनिट रह गई, जो पिछले साल मई में 135.15 अरब यूनिट थी। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की वजह से जून में बिजली खपत की वृद्धि सुस्त रह सकती है।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 12:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement