Zee-Sony merger: NCLAT ने जी ग्रुप को दी बड़ी राहत, सोनी मर्जर पर NCLT का फैसला रद्द
राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के विलय को दी गई मंजूरी पर पुनर्विचार के निर्देश संबंधी एनसीएलटी के आदेश को निरस्त कर दिया है। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने पहले बीएसई और एनएसई को निर्देश दिया था कि वे इस विलय सौदे को मंजूरी देने के अपने […]
M&M Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च तिमाही में 2,637 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 2,637 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का इस दौरान वाहन, कृषि उपकरण और वित्तीय सेवा क्षेत्र समेत सभी खंडों में प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि […]
Monsoon Update: जून में मॉनसून की बारिश सामान्य से कम रहेगी, IMD ने जारी किया फोरकास्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे मौसम में सामान्य मॉनसून रहने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए कहा है कि जून में देश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के पर्यावरण निगरानी और अनुसंधान केंद्र (ईएमआरसी) के प्रमुख डी शिवानंद पई ने कहा, ‘‘दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम भारत, […]
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चौथे चीता शावक की हालत स्थिर: अधिकारी
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में जन्में चौथे चीता शावक की हालत स्थिर है। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले साल सितंबर में नामीबिया से KNP में लाई गई ज्वाला नाम की मादा चीते ने इस साल मार्च के अंतिम सप्ताह में चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें […]
MS Dhoni को लेकर Matthew Hayden ने कही ये बड़ी बात
आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर मैथ्यू हेडन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी एक जादूगर है जो किसी और के कचरे को सोने में बदल देता है और चेन्नई सुपर किंग्स की कामयाबी में उसका इतना योगदान है कि बतौर खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के साथ उसके भविष्य की बातें लगभग अप्रासंगिक है । धोनी की कप्तानी […]
राहुल गांधी को पासपोर्ट मामले में कोर्ट से मिली राहत, तीन साल की मिली NOC
दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तीन वर्ष के लिए ‘‘सामान्य पासपोर्ट’’ जारी किए जाने के वास्ते शुक्रवार को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दे दिया। राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित […]
न्यायालय ने राष्ट्रपति से नए संसद भवन का उद्घाटन कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा सचिवालय को नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने याचिकाकर्ता एवं वकील जय सुकीन से कहा कि […]
WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, ICC ने की घोषणा
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के विजेता को 16 लाख डॉलर (13.2 करोड़ रुपये) ईनामी राशि के तौर पर मिलेंगे जबकि उपविजेता को आठ लाख डॉलर (6.5 करोड़) दिये जायेंगे । आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की । आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल सात से 11 जून तक ओवल पर खेला […]
Malaysia Masters: सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत हारे
दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पी वी सिंधू और एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्रमश: महिला और पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि किदाम्बी श्रीकांत हारकर बाहर हो गए। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने निचली रैंकिंग वाली चीन की यि मान झांग को 21 . 16, 13 . 21, […]
ब्रिटेन के विपक्षी नेता ने कहा, भारत के साथ संबंधों को व्यापक बनाने का वक्त आ गया है
ब्रिटेन के विपक्ष के नेता सर कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को कहा कि यह भारत-ब्रिटेन संबंधों को सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक बनाने का वक्त है। उन्होंने अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले लेबर पार्टी की विदेश नीति को स्पष्ट करते हुए यह बात कही। स्टार्मर ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को […]









